फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: 'मतदान का अधिकार छीना जा रहा, कल एनआरसी से नागरिकता भी छीनी जाएगी', ममता का भाजपा पर तीखा हमला

Wed, 25 Mar 2026 01:16 PM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

विधानसभा चुनाव का एलान होने के बाद ममता बनर्जी ने अपनी पहली चुनावी रैली में भाजपा पर तीखा हमला बोला। ममता बनर्जी ने भाजपा को बंगाली विरोधी पार्टी करार दिया और आरोप लगाया कि आज मतदान अधिकार छीना जा रहा है और कल एनआरसी से नागरिकता छीनी जाएगी। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मयनागुड़ी से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। विधानसभा चुनाव के एलान के बाद अपनी पहली रैली में ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने एसआईआर के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया और कहा कि ऐसी गंभीर चिंताएं हैं कि मतदाता सूची से असली मतदाताओं के नाम हटाए जा सकते हैं। ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए। 
विज्ञापन


'संविधान का पालन नहीं किया जा रहा है'
ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल में रैली के दौरान कहा, 'पहचान और नागरिकता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, किसे वैध भारतीय मतदाता माना जाएगा और किस आधार पर? भाजपा से इस पर जवाब मांगा है।' टीएमसी प्रमुख ने कहा कि 'भाजपा, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार संविधान का पालन नहीं कर रहे हैं। ये लोगों के मतदान का अधिकार छीनने की कोशिश कर रहे हैं।' बंगाल सीएम ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, 'आज लोगों के मतदान का अधिकार छीना जा रहा है, कल ये लोग एनआरसी से लोगों की नागरिकता छीनेंगे।' 

भाजपा को बताया बंगाली विरोधी पार्टी
ममता बनर्जी ने भाजपा को बंगाली विरोधी पार्टी करार दिया और आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों में बंगालियों के साथ मारपीट की जा रही है। असम में कई नामांकन रद्द होने को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि वे अपनी पार्टी के उम्मीदवारों से कहेंगे कि वे नामांकन के लिए जाते समय अपने साथ वकील लेकर जाएं। टीएमसी प्रमुख ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, भाजपा चुनाव से पहले वादों की माला जपती है, लेकिन चुनाव के बाद बुलडोजर खेला करती है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ टीएमसी की शक्तियां छीनी जा रही हैं, लेकिन उनकी सबसे बड़ी ताकत राज्य की जनता है। उन्होंने कहा, 'उन्होंने मुझसे सब कुछ छीन लिया है, अब मेरे पास सिर्फ जनता है।' ममता बनर्जी ने कहा, 'मुझे बीजेपी और चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है।'

ये भी पढ़ें- West Bengal: एआईएमआईएम और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले- मुस्लिम वोट लेकर भी टीएमसी ने कुछ नहीं किया
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने विपक्षी पार्टियों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील की
पूर्व में भी ममता बनर्जी ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर आरोप लगाया था कि भाजपा और चुनाव आयोग का गठजोड़ मिलकर लोगों के मतदान के अधिकार को छीनने की कोशिश कर रहा है। ममता बनर्जी ने दावा किया कि एसआईआर प्रक्रिया के चलते अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की पूरक लिस्ट ब्लॉक और जिला स्तर पर उपलब्ध नहीं है। ममता बनर्जी ने सभी विपक्षी पार्टियों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें