फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता ने की राज्यपाल से मुलाकात, धनखड़ बोले- बेहद संतोषजनक रही बैठक

Mon, 17 Feb 2020 10:01 PM IST
अनवर अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

राजभवन और राज्य सरकार के बीच लंबे अरसे से जारी विवाद पर विराम का संकेत देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राजभवन जाकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। बीते साल जुलाई में धनखड़ के कार्यभार संभालने के बाद यह राजभवन में इन दोनों नेताओं की पहली मुलाकात है।
 
विज्ञापन
राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि एक घंटे तक चली बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने शासन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। धनखड़ की पत्नी सुदेश धनखड़ ने भी ममता बनर्जी का स्वागत किया। दोनों नेताओं की इस बैठक के दौरान कोई भी सरकारी अधिकारी मौजूद नहीं था। राज्यपाल धनखड़ ने बाद में इस बैठक को बेहद संतोषजनक करार दिया।  

बंगाल में निकाय चुनाव से पहले भाजपा,शुरू करेगी ‘भाजपा के बोलो’ अभियान

पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई के दौरान होने वाले सौ से ज्यादा स्थानीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने ममता बनर्जी की ओर से बीते साल शुरू ‘दीदी के बोलो’ नामक जनसंपर्क अभियान की तर्ज पर ‘भाजपा के बोलो’ नामक अभियान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने का फैसला किया है, ताकि आम लोगों से सीधे संवाद हो सके।  
विज्ञापन


हालांकि भाजपा नेताओं का दावा है कि यह अभियान तृणमूल कांग्रेस के अभियान की नकल नहीं है। जिन निकायों के चुनाव होने हैं उनमें कोलकाता नगर निगम भी शामिल है। इसे मिनी विधानसभा चुनाव कहा जाता है।

ध्यान रहे कि बीते साल शुरू हुआ दीदी के बोलो कार्यक्रम काफी हिट साबित हुआ था और इससे मुख्यमंत्री और सरकार की छवि सुधारने में काफी सहायता मिली है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि राज्य के किसी भी कोने से लोग इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं या फिर सुझाव दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें