फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: सीएम ममता का चिकित्सा क्षेत्र में डिप्लोमा कोर्स शुरू करने का सुझाव, पुलिस भर्ती पूरी करने के भी निर्देश

Fri, 12 May 2023 01:08 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, नर्सों को स्लाइन और ऑक्सीजन देने, दवाएं देने के लिए व्यापक प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं होती है। इंजीनियरों की तरह डॉक्टरों के लिए भी डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को मेडिकल क्षेत्र में डिप्लोमा कोर्स का प्रस्ताव दिया। राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने यह प्रस्ताव दिया है। ममता ने बैठक में कहा कि ट्रेनिंग के नाम पर डॉक्टरों का अतिरिक्त समय नष्ट करने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, नर्सों को स्लाइन और ऑक्सीजन देने, दवाएं देने के लिए व्यापक प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं होती है। इंजीनियरों की तरह डॉक्टरों के लिए भी डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जा सकते हैं। इससे लाभ यह होगा कि पांच साल के बजाय तीन साल में डिप्लोमा कोर्स पास करने पर ही डॉक्टर मिल सकते हैं। ममता ने राज्य के स्वास्थ्य सचिव को यह कोर्स शुरू करने के कानूनी पहलुओं को देखने का भी निर्देश दिया है। उधर, मुख्यमंत्री के इस प्रस्ताव की आलोचना भी शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल डॉक्टर्स फोरम के सचिव डॉ कौशिक सरकार ने इसकी आलोचना करते हुए कहा है, इससे पूरी दुनिया में अपनाई गई व्यवस्था बिगड़ जाएगी। उन्होंने राज्य सरकार से इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने सचिव से प्रस्ताव पर गौर करने के लिए चार सदस्यीय समिति गठित करने को कहा
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव से उनके प्रस्ताव पर गौर करने के लिए चार सदस्यीय समिति गठित करने को भी कहा। बनर्जी ने कहा कि डिप्लोमा कोर्स के लिए नामांकन करने वालों को प्रशिक्षित करने के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों और प्रोफेसरों को लगाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के एक सूत्र ने कहा कि बनर्जी का प्रस्तावित डिप्लोमा कोर्स तीन साल का हो सकता है।
विज्ञापन


पुलिस की भर्ती तीन माह के अंदर पूरा करने का निर्देश
राज्य सचिवालय में आयोजित उत्कर्ष बांग्ला की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पुलिस में सभी भर्तियां अगले तीन महीने के भीतर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सात दिनों का प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा सकता है और बल में शामिल किया जा सकता है। बता दें कि पुलिस भर्ती में कई पेचीदगियों के कारण नियुक्ति प्रक्रिया लंबे समय से अटकी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालने के लिए पर्याप्त जनशक्ति हो।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें