फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: वेजलपुर इलाके में एक 3 मंजिला इमारत गिरी, अहमदाबाद की घटना

Fri, 12 May 2023 12:19 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद शहर के जुहापुरा इलाके में गुरुवार रात एक तीन मंजिला आवासीय इमारत गिरने के बाद तीन लोगों को बचाया गया है।
विज्ञापन
वेजलपुर इलाके में एक 3 मंजिला इमारत गिरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके में एक 3 मंजिला इमारत गिरी। अधिकारियों ने जानकारी दी कि गुजरात के अहमदाबाद शहर के जुहापुरा इलाके में गुरुवार रात एक तीन मंजिला आवासीय इमारत गिरने के बाद तीन लोगों को बचाया गया है। रात करीब साढ़े नौ बजे सोनल सिनेमा रोड स्थित गोल अपार्टमेंट गिर गया। 

विज्ञापन


नगरपालिका स्थायी समिति के अध्यक्ष हितेश बारोट ने कहा कि एक बड़ी त्रासदी टल गई क्योंकि इमारत में रहने वाले सभी परिवारों ने सुबह अपने फ्लैट खाली कर दिए थे। 50 साल पुरानी यह इमारत जीर्ण-शीर्ण स्थिति में थी और हाल ही में उसमें दरारें पड़ गई थीं।

अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री ने कहा कि अहमदाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विस ने तीन अग्निशमन वाहनों को घटनास्थल पर भेजा। मिस्त्री ने कहा कि इमारत की जर्जर स्थिति के कारण अधिकांश निवासी पहले ही कहीं और चले गए हैं। हमारी टीमों ने मलबे में फंसे तीन लोगों को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें