फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी: कोलकाता में केंद्र के दूसरे एयरपोर्ट के प्रस्ताव पर कहा- मैं किसानों को मारने वालों की तरह नहीं, यूपी चुनाव पर कही यह बात

Mon, 07 Feb 2022 05:24 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कहा था कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में दूसरे हवाई अड्डे का निर्माण कराना चाहती है, लेकिन ममता बनर्जी सरकार अब तक भूमि नहीं उपलब्ध करा सकी है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की तरफ से कोलकाता में दूसरा एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। उन्होंने इसी बहाने उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोलकाता में दूसरे एयरपोर्ट के निर्माण के लिए एक हजार एकड़ जमीन मांगी है। क्या मैं यहां बने घरों पर बुलडोजर चलवा दूं। उड्डयन मंत्री को इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन


क्या है दूसरे एयरपोर्ट को लेकर विवाद?
दरअसल, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कहा था कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के लिए आधारभूत ढांचा विकास की योजना तैयारी की है। इसमें कोलकाता के लिए दूसरे हवाई अड्डे का निर्माण भी शामिल है, लेकिन ममता बनर्जी सरकार अब तक भूमि नहीं उपलब्ध करा सकी है।

सिंधिया ने दावा किया कि वह छह महीने से मुख्यमंत्री से बातचीत की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डा अपनी क्षमता तक पहुंच गया है, इसलिए वह दूसरा हवाई अड्डा स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री से बातचीत करना चाहते हैं।
विज्ञापन


ममता ने विवाद में केंद्र सरकार पर साधा निशाना
ज्योतिरादित्य सिंधिया के इन्हीं दावों को लेकर ममता ने सोमवार को पलटवार किया। उन्होंने कहा, "एयरपोर्ट के लिए हम पहले से बसे लोगों को घरों से नहीं निकाल सकते।" उन्होंने केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा, "मैं उन लोगों की तरह नहीं हूं, जिन्होंने किसानों को मारा है।" 

नए एयरपोर्ट को लेकर क्या है केंद्र सरकार की योजना
मंत्री ने कहा कि मेट्रो रेलवे को हवाई अड्डा टर्मिनल भवन से जोड़ने के लिए 110 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि कोलाकाता में यात्रियों की बढ़ती संख्या को पूरा करने के लिए दो लाख वर्ग मीटर का नया हवाई अड्डा बनाने की जरूरत है। यह भी कहा कि जहां वर्तमान हवाई अड्डे की क्षमता 2.5 करोड़ लोगों की है, वहीं नए हवाई अड्डा की क्षमता 3.5 करोड़ होनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें