फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Sri Lanka: श्रीलंकाई समकक्ष से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, मछुआरों के मुद्दे समेय इन विषयों पर हुई चर्चा

Mon, 07 Feb 2022 04:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्री जयशंकर ने सोमवार को श्रीलंका के विदेश मंत्री के साथ बैठक की। वहीं, विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने फ्रांस के राजदूत के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन
अपने श्रीलंकाई समकक्ष जीएल पीरिस के साथ विदेश मंत्री जययशंकर - फोटो : twitter/DrSJaishankar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोमवार को नई दिल्ली में अपने श्रीलंकाई समकक्ष जीएल पीरिस के साथ बैठक की। इस दौरान मछुआरों के मुद्दे पर विचार-विमर्श हुआ और द्विपक्षीय व्यवस्था को जल्द से जल्द पूरा करने पर रहमति जताई गई। जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि आर्थिक सुधार के लिए पर्यटन के महत्व पर भी चर्चा हुई। पीरिस रविवार को तीन दिवसीय आधिकारिक भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे थे। 

विज्ञापन


दूसरी ओर विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन के साथ बैठक की। यहां सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर चर्चा की गई। लेखी ने एक ट्वीट में बताया कि दोनों पक्षों ने संग्रहालय विज्ञान और यूनेस्को में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर 'बोनजोर इंडिया' के हिस्से के रूप में और 'नमस्ते फ्रांस' के रूप में कार्यक्रमों की एक विस्तृत योजना तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें