पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एनआरसी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। ममता ने कहा, कोई भी राज्यों से वहां रहने वाले नागरिकों को नहीं हटा सकता है। बंगाल को एनआरसी की जरूरत नहीं है और यह निश्चित रूप से यहां लागू नहीं होगा। मेरा सभी धर्मों में विश्वास है और किसी भी नागरिक को अपना स्थान नहीं छोड़ना पड़ेगा, चाहे वे बंगाली हों या किसी अन्य धर्म के।