फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: विधानसभा में केंद्र पर बरसीं ममता, कहा- मोदी के मंत्री विकास के लिए नहीं कब्जा करने के लिए आते थे यहां

Sat, 08 May 2021 02:22 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

 ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र ने पिछले छह महीने में कोई काम नहीं किया। मोदी के मंत्री पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के इरादे से रोजाना बंगाल आते थे। साथ ही ममता ने देश भर निशुल्क टीकाकरण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस की दूसरी के बीच तीसरी बार पश्चिम बंगाल की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज यानी शनिवार को विधानसभा से केंद्र पर जमकर हमला बोला। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र ने पिछले छह महीने में कोई काम नहीं किया। मोदी के मंत्री पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के इरादे से रोजाना बंगाल आते थे, यहां विकास करने की नीयत से नहीं। साथ ही ममता ने देश भर निशुल्क टीकाकरण कराए जाने की मांग की। वहीं, विपक्षी भाजपा विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि देश में कोविड-19 संकट केंद्र के पिछले छह महीनों में कोई काम न करने का नतीजा है क्योंकि केंद्रीय मंत्री और नेता बंगाल पर कब्जा करने के लिए रोज राज्य में आ रहे थे।  उन्होंने कहा कि बंगाल में दोहरे-इंजन वाली सरकार बनाने के लिए उन्होंने भारत को बर्बादी की कगार पर धकेल दिया। पिछले छह महीनों में केंद्र सरकार ने कोई काम नहीं किया और वे बंगाल पर कब्जा जमाने के लिए रोज यहां आते थे। 
   ममता का आरोप, भाजपा नहीं जीत पाई, तो भड़का रही हिंसा
विज्ञापन

सांप्रदायिक उकसावे वाली गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा चुनाव जीतने में नाकाम रहने के बाद हिंसा भड़का रही थी। उन्होंने दावा किया कि अब वे (भाजपा) जनादेश को स्वीकार नहीं कर सकते और फर्जी वीडियो पोस्ट करके हिंसा भड़का रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को हिंसा और सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय बलों के कर्मी आरटी-पीसीआर कोविड-19 जांच कराए बिना चुनावों के दौरान राज्य में तैनात थे, जिससे यह संक्रमण फैला।

विज्ञापन

ममता की मांग- पूरे देश में एक वैक्सीन कार्यक्रम हो

बंगाल विधानसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार के लिए 30 हजार करोड़ रुपये कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक वैक्सीन कार्यक्रम होना चाहिए। सभी का टीकाकरण केंद्र सरकार की प्राथमिकता होना चाहिए था, लेकिन वह नए संसद भवन, प्रधानमंत्री के आवास आदि पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही हैं।

कहा- चुनाव नहीं करता मदद तो 30 सीटें भी नहीं जीत पाती भाजपा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग में सुधार की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, ''मैं चुनौती दे सकती हूं कि अगर निर्वाचन आयोग ने सीधे-सीधे उनकी मदद न की होती तो वे (भाजपा) 30 सीटें भी नहीं जीत पाते। इस चुनाव में निर्वाचन आयोग के सामने कुछ स्थानों पर छेड़छाड़ हुई।'' 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें