फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: इंडियन सेक्युलर फ्रंट के विधायक से CID की पूछताछ, पंचायत चुनाव के दौरान हत्या मामले में कार्रवाई

Mon, 28 Aug 2023 06:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल सीआईडी ने राज्य में पंचायत चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना जिले में एक हत्या के सिलसिले में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) विधायक नौशाद सिद्दीकी से सोमवार को पूछताछ की।
विज्ञापन
आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने राज्य में पंचायत चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना जिले में एक हत्या के सिलसिले में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) विधायक नौशाद सिद्दीकी से सोमवार को पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

भांगर के विधायक सिद्दीकी राज्य विधानसभा की कार्यवाही के पहले हिस्से में भाग लेने के बाद अलीपुर में पुलिस मुख्यालय भबानी भवन में पूछताछ के लिए पेश हुए। उन्होंने पीटीआई को बताया कि उन्हें 31 अगस्त को फिर से पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सिद्दीकी उन 68 लोगों में शामिल हैं जिन्हें पंचायत चुनाव से पहले 16 जून को भांगर के हटगाछा में तृणमूल कांग्रेस नेता राजू नस्कर की हत्या के सिलसिले में नामजद किया गया था। उन्होंने बताया कि इन लोगों पर राजू के दामाद ऋत्विक नस्कर पर हमला करने का भी आरोप है, जो टीएमसी पंचायत उम्मीदवार थे।

उन्होंने बताया कि ऋत्विक द्वारा काशीपुर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि विधायक ने आईएसएफ के 67 अन्य समर्थकों के साथ मिलकर उनकी और उनके ससुर की हत्या की साजिश रची। 
 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाद में सीआईडी ने स्थानीय पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ले ली। वहीं, विधायक सिद्दीकी ने कहा, मामले की जांच जारी है, इसिलए मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा। लेकिन मुझे फंसाया जा रहा है और सच्चाई सामने आ जाएगी। मैं जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करूंगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें