फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: बीएसएफ ने मालदा क्षेत्र में एक चीनी नागरिक को किया गिरफ्तार, एजेंसियां कर रही हैं पूछताछ

Thu, 10 Jun 2021 02:23 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बीएसएफ ने गुरुवार को बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
चीनी नागरिक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और बांग्लादेश सीमा के पास पश्चिम बंगाल के मालदा क्षेत्र से आज यानी गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। चीनी नागरिक को बांग्लादेश सीमा से अवैध रूप से घुसपैठ कर रहा था, तभी बीएसएफ जवानों ने उसे दबोच लिया। फिलहाल, उससे पूछताछ हो रही है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया।  अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के दल ने मालदा जिले में सीमा के पास उस व्यक्ति को रोका था। बीएसएफ के अधिकारी, स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ पूरी होने के बाद ही मामले पर विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

 
विज्ञापन


बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए चीनी नागरिक के पास से एक लैपटॉप, चीन का पासपोर्ट और कुछ अन्य सामान भी बरामद हुआ है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें