फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी दिल्ली में: बीमार सोनिया से मांगा मिलने का समय

Tue, 31 Jul 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
mamata banerjee
विज्ञापन

असम मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के नेताओं से बात करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच गई हैं। जहां वह कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात करेंगी। इस दौरान वह यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित भाजपा के नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। जानकारी के मुताबिक भाजपा से नाराज चल रहे पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और सांसद शत्रुध्न सिन्हा से भी मुलाकात करेंगी।

विज्ञापन


ममता असम में एनआरसी द्वारा 40 लाख लोगों को भारतीय नागरिकता नहीं दिए जाने के मुद्दे पर इन नेताओं से बात करेंगी। खबर के मुताबिक ममता बनर्जी यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंची हैं। लेकिन उनकी तबीयत खराब है। सीएम ममता ने उनसे मिलने का समय मांगा है। 

 


    
बता दें कि राज्यसभा में टीएमसी के नेता डेरेक ओब्रॉयन ने इस मुलाकात की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा कि दीदी मंगलवार को राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी से मुलाकात करने उनके घर जाएंगी। उन्हीं के घर पर यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा से भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


ममता राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करेंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिनके पास ऐसे सबूत हैं कि वह असम के निवासी हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उनका नाम ड्राफ्ट रजिस्टर में शामिल नहीं है। बता दें कि असम में एनआरसी ने सोमवार को दूसरा और फाइनल ड्राफ्ट पेश किया है। जिसमें 40 लाख लोगों को भारतीय नागरिता नहीं मिली है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें