फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्दानगी पर पत्नी ने उठाया सवाल तो पति ने ससुर और चाची को भेजा वीडियो

Tue, 31 Jul 2018 01:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
divorce
विज्ञापन

हैदराबाद के रहने वाले एक पति से जब उसकी पत्नी ने नपुंसकता के आधार पर तलाक मांगा तो उसने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से उसे जेल जाना पड़ा है। दरअसल, 32 साल के शख्स ने किसी और महिला के साथ संबंध बनाए और पांच मिनट का यह वीडियो ससुर और पत्नी की चाची के मोबाइल पर भेज दिया। ताकि इससे साबित हो जाए कि वह नपुंसक नहीं है।

विज्ञापन


पति का यह कदम पत्नी के साथ ही किसी भी रास नहीं आया। जिसके बाद हैदराबाद के लाल बहादुर नगर के रहने वाले विभावासु को पुलिस ने पत्नी अनुषा के परिवार की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। विभावासु की शादी मुथामिज नगर के कोदुनगयूर की रहने वाली अनुषा से साल 2016 में हुई थी।

इंस्पेक्टर डी चित्रा ने बताया कि दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी। उन्होंने बताया, यह जोड़ा अलग होने से पहले केवल 15 दिनों तक साथ रहे थे। अनुषा अपने माता-पिता के पास आ गई। कुछ समय तक दोनों का परिवार इन दिनों को समझाने की कोफी कोशिश करता रहा। लेकिन अनुषा ने अपना मन बना लिया था और उसने पारिवारिक अदालत में तलाक की अर्जी दायर कर दी। उसने तलाक का आधार पति की नपुसंकता को बताया। 
विज्ञापन


जैसे ही विभावासु को तलाक का आधार पता चला उसने पत्नी को सबक सिखाने की ठान ली। इंस्पेक्टर ने कहा, 'विभावासु ने अपनी पत्नी के आधार को गलत साबित करने के लिए एक महिला के साथ संबंध बनाए। ऐसा लगता है कि कोई तीसरा शख्स भी वहां मौजूद था और वीडियो बना रहा था।' चेन्नै में रह रहे अनुषा के पिता और चाची को मोबाइल पर जब यह वीडियो मिली तो वह आश्चर्यचकित रह गए और उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी।

जांचकर्ताओं द्वारा सवाल पूछने पर विभावासु ने वीडियो रिकॉर्ड करने और शिकायतकर्ता को वीडियो क्लिप भेजने की बात कबूल ली। पुलिस ने उसे आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शादी से पहले भी दोनों के बीच के रिश्ते ठीक नहीं थे। यह बात उनके माता-पिता को नहीं पता थी और उन्होंने उनकी शादी करवा दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें