फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी ने की मोदी की तारीफ, कहा- मैं प्रधानमंत्री का फेवर करती हूं

Sun, 20 Aug 2017 10:42 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, ममता बनर्जी
विज्ञापन
नोटंबदी और जीएसटी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले दिनों बदले-बदले अंदाज में नजर आईं। सीएम ममता ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री का फेवर करती हूं।
विज्ञापन


मैं प्रधानमंत्री को दोषी नहीं मानती: ममता बनर्जी
इन दिनों पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के सुर बदलते दिखाई दे रहे हैं। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ममता बनर्जी ने कहा, मैं नरेंद्र मोदी का फेवर करती हूं। मैं प्रधानमंत्री को दोषी नहीं मानती हूं। मुझे उन्हें दोष क्यों देना चाहिए? उनकी पार्टी को इस बात का ख्याल रखना चाहिए।

पढ़े:- ममता बनर्जी पर BJP का हमला, संबित पात्रा बोले- TMC नहीं 'टोटल ममता करप्शन' पार्टी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के स्टैंड में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। नोटबंदी, जीएसटी जैसे मामलों पर पीएम मोदी के खिलाफ सख्त बयानबाजी करने वाली ममता के सुर बदलते दिखाई दे रहे हैं। ममता बनर्जी ने यहां तक कह डाला है कि वह पीएम मोदी के पक्ष में हैं, लेकिन अमित शाह के नहीं। ममता बनर्जी के स्टैंड में इस शिफ्ट को बीजेपी जहां मोदी की नीतियों की स्वीकार्यता के रूप में ले रही है, वहीं विपक्ष के लिए यह चौंकाऊ है। 
विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी की भी तारीफ
इतना ही नहीं ममता ने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भी जमकर तारीफ की। ममता ने कहा कि वह भी बीजेपी के ही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में वह बहुत ही संतुलित और निष्पक्ष थे। हमने उनके नेतृत्व में काम किया और कभी किसी समस्या का सामना नहीं किया।

पढ़े:- बशीरहाट हिंसा पर CM ममता और केंद्र में तनातनी

ममता ने कहा कि आज हम समस्याओं का सामना क्यों कर रहे हैं? मैं प्रधानमंत्री को इसके लिए दोषी नहीं ठहराती, लेकिन उनकी पार्टी को इसका ख्याल रखना चाहिए। क्यों उनकी पार्टी सभी के लिए समस्या खड़ी कर रही है?
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें