मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आरक्षण का राग छेड़ दिया है। अठावले ने भारतीय सेना में एससी-एसटी आरक्षण की मांग की है। हाल ही में अठावले ने कहा था कि देश में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिये आरक्षण की आवश्यकता है।
सेना में एससी-एसटी के लिए आरक्षण की मांग
महाराष्ट्र के कद्दावर दलित नेता और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए भारतीय सेना में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण की मांग की। बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भारतीय क्रिकेट टीम में भी एससी-एसटी आरक्षण की मांग कर चुके हैं।
पढ़े:- थर्ड जेंडर ने मांगा लोकसभा और विधानसभा चुनावों में आरक्षण
केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा, ''मैंने भारतीय सेना में पिछड़े वर्गों के लोगों को आरक्षण देने के लिए पीएम मोदी से अपील की है।'' उन्होंने कहा कि मैं इस बाबत प्रधानमंत्री से बात भी करुंगा।
'सभी को करनी चाहिए अपने देश की सेवा'
बाबासाहेब भीमराव रामजी अम्बेडकर के वक्तब्यों का हवाला देते हुए कि हम सभी को अपने देश की सेवा करनी चाहिए, अठावले ने फिर आग्रह किया कि ऐसे सभी युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती किया जाना चाहिए।
पढ़े:- जाटों सहित 6 जातियों को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ
इससे पहले रामदास अठावले ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी के लिये मौजूदा आरक्षण में हस्तक्षेप किये बिना अन्य समुदायों के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण देने का समर्थन किया था।