फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बीएसएफ पर उठाए थे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल, अब भाजपा विधायक ने मांगे सबूत

Wed, 07 Feb 2024 06:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

ममता बनर्जी ने हाल ही में उन्होंने अपने उत्तर बंगाल दौरे में एनआरसी मुद्दे पर लोगों को चेतावनी देते हुए उन्होंने दावा था कि सीमा सुरक्षा बल सीमवर्ती क्षेत्र के लोगों को कार्ड बांट रही है। उन्होंने बीएसएफ द्वारा दिए गए गेट पास पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
Mamata Banerjee - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के सिलिगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दावे का सबूत मांगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सबूत मांगने के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि जो संगठन देश की सुरक्षा में तैनात हैं, उनके बारे में गलत दावे नहीं किए जा सकते। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी ने हाल ही में उन्होंने अपने उत्तर बंगाल दौरे में एनआरसी मुद्दे पर लोगों को चेतावनी देते हुए उन्होंने दावा था कि सीमा सुरक्षा बल सीमवर्ती क्षेत्र के लोगों को कार्ड बांट रही है। उन्होंने बीएसएफ द्वारा दिए गए गेट पास पर सवाल उठाए थे।

शंकर घोष ने ममता को लिखे अपने पत्र में कहा कि मैं चाहता हूं कि मुख्यमंत्री सभी तथ्य और सबूत पेश करें। बीएसएफ पहले ही ममता के दावे का खंडन कर चुकी है। इसलिए उत्तर बंगाल में लोगों के मन में इसे लेकर जो पशोपेश की स्थिति है, उसे दूर करें। 
विज्ञापन


दरअसल, ममता ने दावा किया था कि कार्ड लेने के बाद ही उन्हें एनआरसी के तहत कवर किया जाएगा। ममता के बयान के बाद बीएसएफ के पूर्वी कमान के तत्कालीन डीआईजी एसएस गुलेरिया ने इस बात का खंडन करते हुए कहा था कि बीएसएफ को किसी भी तरह का पहचान पत्र बनाने का कोई अधिकार नहीं है। वे जो दे रहे हैं वह गेट पास है। जिनके पास 'नो मैन्स लैंड' में जमीन है या जिनके पास बांग्लादेश में जमीन है, उन्हें यह गेट पास दिया जाता है। बीएसएफ ने कहा कि यह पास घुसपैठियों को रोकने के लिए दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें