फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: नीलगिरी में छह महिला श्रमिकों की मौत, मलबे और रेत के नीचे दबने की वजह से गई जान; CM ने जताया दुख

Wed, 07 Feb 2024 06:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
MK Stalin - फोटो : Social Media
विज्ञापन

नीलगिरी जिले में छह महिला श्रमिकों की मौत हो गई है। श्रमिकों कही जान मलबे और रेत के नीचे दबने की वजह से हुई। तमिलनाडु सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई है। हादसे में दो महिलाओं सहित चार अन्य घायल बताए जा रहे हैं। उनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जब 17 मजदूर लवडेल में एक परिसर की दीवार को गिराने के लिए रेत हटाने जैसे काम में लगे हुए थे, तभी पास की एक इमारत ढह गई। इस दौरान श्रमिक रेत और मलबे के ढेर के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने तुरंत अग्निशमन और बचाव सेवा विभाग को सूचना दी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि छह श्रमिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने छह श्रमिकों की मौत पर दुख जताया है। स्टालिन ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को उधगमंडलम (ऊटी) सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घायल श्रमिकों को अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। उनकी देखभाल में कोई भी कमी न रहे, इसकी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने मृतकों में से प्रत्येक के परिजन को दो-दो लाख और घायलों में से प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद करने का एलान भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें