फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी स्वास्थ्य योजना का कार्ड लेने कतार में खड़ी हुईं, दिलीप घोष ने बताया 'शुद्ध ड्रामा'

Tue, 05 Jan 2021 03:40 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
स्वास्थ्य कार्ड लेतीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहां कालीघाट इलाके में अपना 'स्वास्थ्य साथी' स्मार्ट कार्ड लेने के लिए स्थानीय लोगों के साथ मंगलवार को कतार में खड़ी हुईं। प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने उनपर "शुद्ध ड्रामा" करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन



तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख शहरी विकास मंत्री फरहाद हकीम और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ अपना कार्ड लेने के लिए सुबह करीब पौने 12 बजे कोलकाता नगर निगम के वितरण केंद्र ‘जय हिंद भवन’ पहुंची। 'स्वास्थ्य साथी' तृणमूल कांग्रेस सरकार की अहम योजना है जो प्रति परिवार पांच लाख रुपये का वार्षिक स्वास्थ्य कवर मुहैया कराती है।



हकीम ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्ड लेने के लिए आम आदमी की तरह कतार में खड़ी हुईं। उन्होंने कहा कि यह बताता है कि वह राज्य के आम लोगों में से ही एक हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सभी मंत्रियों से आग्रह किया था कि वे अपने-अपने कार्ड ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के मुख्य सचिव ए. बंदोपाध्याय ने कहा था कि इस योजना में अबतक एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें