फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से बवाल: भाजपा ने पूछा- मुहर्रम पर दुर्गा विसर्जन रोकना बंगाली संस्कृति थी?

Mon, 16 Nov 2026 09:58 AM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में छठ पूजा के आयोजन को लेकर टीएमसी और भाजपा के बीच सियासी विवाद बढ़ गया है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने हावड़ा स्टेशन पर छठ पूजा की सजावट को लेकर सवाल उठाते हुए कहा था कि बंगाल में बंगालियों की जगह गैर-बंगालियों का प्रभाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन
छठ पूजा के आयोजन पर टीएमसी और भाजपा में टकराव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में छठ पूजा के आयोजन को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। राज्य के मंत्री इंद्रनील खान ने सोमवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा समेत सभी त्योहारों में लोगों की भागीदारी का अधिकार है और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उनके आयोजन में सहयोग करे।
विज्ञापन


कल्याण बनर्जी ने छठ पूजा की तैयारियों को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल पर गैर-बंगालियों का प्रभाव बढ़ रहा है। उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इंद्रनील खान ने कहा कि टीएमसी और वामपंथी सरकारों ने लंबे समय तक बंगाल के लोगों के हित में काम नहीं किया।

इंद्रनील खान ने टीएमसी पर लगाए आरोप
इंद्रनील खान ने कहा, "क्या जेल वैन में मां काली को ले जाना बंगाली संस्कृति है? क्या मुहर्रम के कारण दुर्गा विसर्जन रोकना बंगाली संस्कृति है? क्या दारिबिट में बंगाली भाषा के शिक्षक की नियुक्ति की मांग कर रहे छात्रों पर गोलियां चलाना बंगालियों के हित में था?" उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी और वामपंथी दलों ने केवल विभाजनकारी राजनीति की।
विज्ञापन


खान ने कहा कि अगर इन सरकारों ने बंगालियों के हित में काम किया होता तो टीएमसी के 15 साल और वामपंथी दलों के 34 साल के शासन में राज्य की स्थिति बेहतर हो सकती थी। मंत्री ने कहा, ''भारत की विविधता देश की ताकत है। अलग-अलग समुदायों के लोग देश में योगदान देते हैं और सभी को अपने त्योहार मनाने का अधिकार है। सरकार का कर्तव्य है कि वह ऐसे आयोजनों में लोगों के साथ खड़ी रहे।'' उनके मुताबिक, टीएमसी और वामपंथी सरकारों ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई।

कल्याण बनर्जी ने क्या कहा था?
इससे पहले टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने छठ पूजा के लिए हावड़ा स्टेशन को सजाए जाने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने भाजपा सरकार पर बंगाली संस्कृति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, "क्या पश्चिम बंगाल अब बंगालियों का है या बिहारियों का? क्या सनातन धर्म का पालन करने का मतलब बंगालियों को अलग करना और बिहारियों को स्थापित करना है? भाजपा बंगाली संस्कृति को खत्म कर देगी।"

कल्याण बनर्जी ने यह भी कहा था कि हावड़ा स्टेशन को छठ पूजा के लिए जिस तरह सजाया गया, वैसी सजावट दुर्गा पूजा के दौरान नहीं की जाती। उन्होंने दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में बंगाली दूसरे दर्जे के नागरिक बन गए हैं और राज्य पर गैर-बंगालियों का कब्जा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर यही स्थिति पांच साल और जारी रही तो बंगाली अपनी पहचान खो देंगे।

शुभेंदु अधिकारी ने भी टीएमसी पर साधा निशाना
इस विवाद पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने छठ पूजा की आलोचना को वोट बैंक की राजनीति करार दिया था। अधिकारी ने कहा था, ''छठ पूजा सनातन परंपरा का त्योहार है। कुछ लोग संकीर्ण और पिछड़ी सोच के कारण त्योहारों के नाम पर विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि इसी सोच के तहत गणपति उत्सव को केवल मराठियों, छठ को बिहार के लोगों और रामनवमी को उत्तर प्रदेश से जोड़कर देखा जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में अलग-अलग परंपराएं और संस्कृतियां हैं, लेकिन अंत में सभी भारतीय हैं। उनके मुताबिक, लोगों ने इस तरह की विभाजनकारी सोच को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें