फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती: केंद्र ने अब अलपन बंदोपाध्याय को दिल्ली तलब किया, कार्रवाई की दी चेतावनी

Tue, 01 Jun 2021 04:30 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
अलपन बंदोपाध्याय - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्र ने सोमवार को सेवानिवृत्त हुए पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को मंगलवार को पूर्वाह्न दस बजे कार्मिक मंत्रालय में रिपोर्ट करने के लिए स्मरण पत्र भेजा है और ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह स्मरण पत्र तब भेजा गया जब बंदोपाध्याय मंत्रालय के पिछले आदेश पर सोमवार को यहां नहीं पहुंचे। इस मुद्दे पर राजनीतिक टकराव के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंदोपाध्याय सेवानिवृत्त हो गए हैं और उन्हें तीन साल के लिए उनका सलाहाकार नियुक्त किया गया है।

दिन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर मुख्य सचिव को बुलाने के केंद्र के आदेश को वापस लेने का अनुरोध किया और कहा कि उनकी सरकार शीर्ष नौकरशाह को कार्यमुक्त नहीं कर रही है।
विज्ञापन


ममता ने कहा कि केंद्र ने उन्हें मंगलवार को नॉर्थ ब्लॉक आने के लिए कहा है, लेकिन कोई अधिकारी राज्य प्रशासन की अनुमति के बिना किसी नए कार्यालय में नहीं जा सकता।

दिल्ली में सूत्रों ने बताया कि यदि बंदोपाध्याय मंगलवार को दिल्ली रिपोर्ट नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध जरूरी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एक सूत्र ने कहा,  उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सकता है और यह सफाई मांगी जा सकती है कि वह दिल्ली में केंद्र की सेवा में क्यों शामिल नहीं हुए?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें