फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: चुनाव बाद हिंसा पर सीईसी सख्त, हिंसा में शामिल लोगों की तुरंत गिरफ्तारी के दिए आदेश

Wed, 06 May 2026 10:50 AM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजें के बाद कई जगहों पर हिंसा हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। अब इस मामले पर चुनाव आयुक्त ने सख्ती दिखाया है। उन्होंने हिंसा में शामिल लोगों की तुरंत गिरफ्तारी के आदेश दिया हैं।  
विज्ञापन
भारतीय चुनाव आयोग - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद से कई जगहों से हिंसा की खबरें सामने आई है। इन हिंसा पर चुनाव आयोग सख्ती दिखाया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। यह जानकारी बुधवार को एक अधिकारी ने दी है। 

विज्ञापन

 

हिंसा में दो लोग की मौत
राज्य में मंगलवार को चुनाव के बाद हुई हिंसा की कथित घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कई पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद भी सामने आई है। इसके बाद चुनाव आयोग ने यह निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, कोलकाता पुलिस आयुक्त और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशकों के साथ-साथ सभी जिला मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर गश्त बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें-  Politics: बंगाल में भाजपा सरकार का नौ मई को शपथ ग्रहण, इस नेता का सीएम बनना तय

अधिकारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्देश का हवाला देते हुए कहा 'हिंसा भड़काने और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने कानून को शीघ्र और सख्ती से लागू करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rahul: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता', राहुल बोले- निष्पक्ष चुनाव हुए तो 140 सीटें भी नहीं जीतेंगे

चुनाव आयोग कड़ी नजर रख रहा
उन्होंने आगे कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंताओं के बीच यह निर्देश आया है। चुनाव आयोग स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमें हाई अलर्ट पर रहने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि शांति भंग करने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाए।' उन्होंने आगे कहा कि राज्य अधिकारियों ने सभी जिलों में निगरानी बढ़ा दी है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों के बीच समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में हुए - 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को। वोटों की गिनती 4 मई को हुई। भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल और राज्य में टीएमसी के लगातार 15 साल के शासन का अंत कर दिया।

विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें