फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बूथ के अंदर ही नहीं बाहर भी होंगे CCTV कैमरे, चुनाव आयोग की सख्ती; अवैध गतिविधियों पर रहेगी नजर

Wed, 04 Mar 2026 07:59 AM IST
Shubham Kumar अमर उजाला ब्यूरो

सार

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा कड़ी की है। अब हर बूथ के बाहर भी सीसीटीवी लगाए जाएंगे। यह कदम बूथ पर गड़बड़ी और अवैध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखने के लिए है। उल्लंघन करने वालों की पूरी कार्रवाई रिकॉर्ड होगी और तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और सख्त करने का फैसला किया है। अब सिर्फ मतदान केंद्र के अंदर ही नहीं, बल्कि बूथ के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस संबंध में उप निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश भारती ने जिला अधिकारियों और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश जारी किए। आयोग के अनुसार, प्रत्येक बूथ पर पहले से वेबकास्टिंग और सीसीटीवी की व्यवस्था थी, लेकिन अब बूथ परिसर के बाहर भी कैमरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


इससे किसी भी तरह की गड़बड़ी या अवैध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके। आयोग का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति जबरन बूथ में प्रवेश करने की कोशिश करता है या मतदान प्रक्रिया में बाधा डालता है, तो उसकी पूरी गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड होगी और तत्काल कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें:- पश्चिम एशिया संकट का तेल पर कितना असर?: 19 माह के उच्च स्तर पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड, एक दिन में 7.8% बढ़े दाम
विज्ञापन


न्यायिक अधिकारी किए जाएंगे तैनात
विशेष रोल पर्यवेक्षक सुभ्रत गुप्ता ने बताया कि 6 मार्च को झाड़ग्राम और ओडिशा से 100-100 कर कुल 200 न्यायिक अधिकारी तैनात किए जाएंगे। जिन क्षेत्रों में अधिक मामले लंबित या संवेदनशील हैं, वहां अतिरिक्त न्यायिक अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- बीएमआई की रिपोर्ट: पश्चिम एशिया की जंग का भारत पर असर, निवेश-जीडीपी और खपत पर कितना बढ़ेगा दबाव? जानिए सबकुछ

माइक्रो ऑब्जर्वर करेंगे बाहर से निगरानी बूथों के बाहर निगरानी की जिम्मेदारी माइक्रो ऑब्जर्वरों को भी सौंपी जाएगी। आयोग का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले यह प्री-इलेक्शन तैयारी बेहद महत्वपूर्ण है। इस बार किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में केंद्रीय सुरक्षा बलों को भी स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे किसी प्रकार की आतिथ्य या मेहमाननवाजी स्वीकार न करें। आयोग ने निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह सख्त संदेश दिया है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें