फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: विभागों का हुआ बंटवारा, गृह और स्वास्थ्य ममता के पास, जानिए पूरा मंत्रिमंडल

Mon, 10 May 2021 10:17 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बंगाल में ममता बनर्जी नीत नई सरकार के मंत्रिमंडल के कम से कम 43 सदस्यों को सोमवार को राजभवन में एक संक्षिप्त समारोह में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। आज जिन नेताओं को शपथ दिलाई गई, उनमें 24 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। आठ महिलाएं भी मंत्रिमंडल में शामिल की गई हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मिलाकर अब मंत्रिमंडल में नौ महिलाएं हैं।
विज्ञापन
बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी नीत नई सरकार के मंत्रिमंडल के कम से कम 43 सदस्यों को सोमवार को राजभवन में एक संक्षिप्त समारोह में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसके बाद राज्य सचिवालय में सरकार की पहली मंत्रिमंडलीय बैठक में मंत्रियों के विभाग तय किए गए। मुख्यमंत्री ने गृह, पहाड़ी विषय, कार्मिक एवं प्रशासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, भूमि एवं भू सुधार, शरणार्थी एवं पुनर्वास तथा सूचना एवं संस्कृति विषय तथा उत्तर बंगाल विकास विभाग अपने पास रखे हैं।

विज्ञापन


अमित मित्रा, सुब्रत मुखर्जी, फरहाद हकीम और पार्थ चटर्जी समेत पिछली सरकार के सभी मंत्रियों को फिर मंत्रिमंडल में जगह मिली है। क्रिकेट से राजनीति में आए मनोज तिवारी, सुवेंदु अधिकारी के विरोधी अखिल गिरि और पूर्व आईपीएस अधिकारी हुमायूं कबीर मंत्रिमंडल में शामिल 16 नए चेहरों में शामिल हैं। अधिकतर मंत्रियों को अपने पुराने विभाग मिले हैं लेकिन पार्थ चटर्जी को उद्योग, वाणिज्य एवं उपक्रम तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा संसदीय कार्य विभाग दिए गए।

ब्रत्य बासु को शिक्षा मंत्री बनाया गया है जो पहले चटर्जी के पास था। मोहम्मद गुलाम अल्पसंख्यक कार्य एवं मदरसा शिक्षा मंत्री हैं। सोभनदेब चट्टोपाध्याय को कृषि विभाग सौंपा गया है जबकि अरूप विश्वास खेल मंत्री बने रहेंगे और उनके पास विद्युत विभाग भी होगा। पिछले ममता मंत्रिमंडल में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रहीं ज्योति प्रियो मलिक को अब वन मंत्री बनाया गया है, उनके पास अनवीकरणीय एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग भी रहेगा। रतिन घोष को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बाद में घोषणा की कि निर्मल घोष एवं तापस राय विधानसभा में पार्टी के सचेतक और उपसचेतक होंगे। आशीष बनर्जी विधानसभा के उपाध्यक्ष होंगे। तृणमूल कांग्रेस के अमित मित्रा, ब्रत्य बासु और रतिन घोष को डिजिटल तरीके से शपथ दिलाई गई। आज जिन नेताओं को शपथ दिलाई गई, उनमें 24 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। आठ महिलाएं भी मंत्रिमंडल में शामिल की गई हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मिलाकर अब मंत्रिमंडल में नौ महिलाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें