फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: उपचुनाव में सभी छह सीटों पर टीएमसी की जीत, ममता ने कहा- हमें काम करने में मदद मिलेगी

Sat, 23 Nov 2024 03:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

चुनाव आयोग के अनुसार, टीएमसी पहले ही नैहाटी, सीताई, हरोआ और मदारीहाट सीटें जीत चुकी है और तालडांगरा और मेदिनीपुर में बड़े अंतर से आगे चल रही है। बता दें कि पिछले चुनाव में पांच सीटों पर तृणमूल कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा के उम्मीदवार जीते थे।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ पश्चिम बंगाल, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत 13 राज्यों में उपचुनाव के नतीजे भी आज जारी हुए। पश्चिम बंगाल की छह सीटों पर हुए उपचुनाव में टीएमसी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। इसी के साथ अन्य तीन सीटों पर भी बढ़त बनाए हुए है। उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को राज्य के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के नतीजों से उन्हें लोगों के लिए काम करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "मैं तहे दिल से मां माटी मानुष को धन्यवाद और बधाई देना चाहती हूं। आपका आशीर्वाद हमें आने वाले दिनों में लोगों के लिए काम करने में मदद करेगा। मनुष्य ही हमारा भरोसा है। हम सभी सामान्य लोग हैं और यही हमारी पहचान है। हम जमीनदार नहीं, बल्कि लोगों के संरक्षक हैं। आप अपना आशीर्वाद हम पर ऐसे ही बनाए रखे। जय बांग्ला।"


चुनाव आयोग के अनुसार, टीएमसी पहले ही नैहाटी, सीताई, हरोआ और मदारीहाट सीटें जीत चुकी है और तालडांगरा और मेदिनीपुर में बड़े अंतर से आगे चल रही है। बता दें कि पिछले चुनाव में पांच सीटों पर तृणमूल कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा के उम्मीदवार जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें