फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: भाजपा निकालेगी परिवर्तन यात्रा, केजरीवाल को हटाने की होगी अपील

Sat, 23 Nov 2024 03:22 PM IST
अमित शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस परिवर्तन यात्रा को प्रमुख तौर पर प्रदेश के नेता संचालित करेंगे, लेकिन बीच-बीच में पार्टी के दूसरे प्रदेशों और केंद्र के बड़े नेताओं को भी शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
bjp flag
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में परिवर्तन यात्रा निकालेगी। इस यात्रा के जरिए पार्टी दिल्ली में जनता के बीच पहुंच बनाने की कोशिश करेगी। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसके लिए नौ सदस्यीय कमेटी बनाई है। सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में यह कमेटी इस यात्रा को निकालने की रणनीति और सभी तैयारियों को अंतिम रूप देगी। 

विज्ञापन


भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस परिवर्तन यात्रा को प्रमुख तौर पर प्रदेश के नेता संचालित करेंगे, लेकिन बीच-बीच में पार्टी के दूसरे प्रदेशों और केंद्र के बड़े नेताओं को भी शामिल किया जाएगा। भाजपा इस पूरी यात्रा में अरविंद केजरीवाल और आतिशी मारलेना सरकार के दौरान हुई आम आदमी पार्टी सरकारों की नाकामियों को उभारने का काम किया जाएगा। 

दिल्ली में इस समय राजनीति चरम पर है। आम आदमी पार्टी रेवड़ियों पर बैठक कर जनता को जोड़ने की कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस भी दिल्ली न्याय यात्रा निकालकर जनता को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। इस बीच भाजपा ने परिवर्तन यात्रा निकालकर जनता के बीच पहुंचने और अरविंद केजरीवाल को सत्ता से हटाने को एक अभियान का रूप देने की रणनीति बनाई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें