भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक बैठक के दौरान ममता सरकार पर निशाना साधा।नड्डा ने कहा कि हमारी नीति सभी के विकास के लिए है। वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार है, जो फूट डालो और राज करो के विचार पर काम कर रही हैं। वहीं नड्डा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को बहुत जल्द लागू किया जाएगा।कोविड-19 महामारी के कारण इस कार्य में देरी हुई है।
Our policy is inclusive and for everyone's development. On the other hand is Mamata di led government that is working on the idea of divide and rule: BJP President Jagat Prakash Nadda in Siliguri#WestBengal pic.twitter.com/7zixeuV7Ro
किसानों को लाभ से वंचित रखा :
नड्डा ने किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं को राज्य में लागू न करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को आड़े हाथों लिया। नड्डा ने सिलीगुड़ी में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ममता ने राज्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लागू नहीं होने दिया, जिससे बंगाल के 76 लाख किसानों को इससे वंचित रखा गया है। इसी प्रकार राज्य के लोग आयुष्मान योजना के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में अब पश्चिम बंगाल के लोगों का जिम्मा बनता है कि अप्रैल में भाजपा को लाओ, एक महीने में हम इसे लागू करके देंगे।
बता दें कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में जनसमूह अपने परंपरागत वेशभूषा में उनका स्वागत करते देखे गए। नड्डा एयरपोर्ट से निकलकर सड़क मार्ग से नौकाघाट स्थित पंचानन बरमा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सिलीगुड़ी थाना के निकट काली मंदिर में पूजा अर्चना कर सीधे पार्टी पदाधिकारियों के उत्तर बंगाल सम्मेलन में पहुंचे।नड्डा ने सोमवार को स्थानीय सेवक रोड स्थित एक होटल में उत्तर बंगाल के भाजपा सांसदों, जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अगले वर्ष होने वाले राज्य विधान सभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की।