फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: बीरभूम के शांतिनिकेतन में भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी का वाहन रोका, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 Sep 2022 07:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि मैं यहां राजनीति करने नहीं आई हूं, यह सही नहीं है। जिस बच्चे की मृत्यु हुई है मैं उसके लिए यहां आई हूं। आज यह बच्चा था कल शायद कोई और हो।
विज्ञापन
लॉकेट चटर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में बीरभूम के शांतिनिकेतन में नाबालिग बच्चे की मृत्यु के विरोध में स्थानीय लोगों ने भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी के वाहन को रोककर प्रदर्शन किया। मंगलवार, 20 सितंबर को शांतिनिकेतन थाना अंतर्गत एक मकान की छत से एक नाबालिग बच्चे का शव बरामद किया गया था।

विज्ञापन


भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि मैं यहां राजनीति करने नहीं आई हूं, यह सही नहीं है। जिस बच्चे की मृत्यु हुई है मैं उसके लिए यहां आई हूं। आज यह बच्चा था कल शायद कोई और हो।
 

सौगत रॉय ने पार्थ चटर्जी पर लगाए आरोप
इस बीच शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में सीबीआई द्वारा नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी (एनबीयू) के कुलपति सुबीरेश भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद सौगत रॉय ने बुधवार को अपने निलंबित पार्टी सहयोगी पार्थ चटर्जी पर कुलपति के पद की गरिमा को कम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि भट्टाचार्य की किस विशेष योग्यता के चलते उच्च शिक्षा विभाग ने उन्हें कई पदों के लिए चुना, जिनमें स्कूल सेवा आयोग की अध्यक्षता से लेकर एनबीयू के कुलपति का वर्तमान पद भी शामिल है।
विज्ञापन


बंगाल कर्मचारी चयन आयोग से जुड़ा विधेयक पास
इस बीच पश्चिम बंगाल कर्मचारी चयन आयोग (संशोधन) विधेयक 2022 को बुधवार को विधानसभा ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस विधेयक के तहत कर्मचारी चयन आयोग के सदस्यों की अधिकतम आयु सीमा 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी गई है। आयोग के सदस्यों की संख्या को भी दो से बढ़ाकर छह कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें