फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: भाजपा के 11 विधायकों के खिलाफ एफआईआर, टीएमसी ने लगाया राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप

Fri, 01 Dec 2023 02:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

 29 नवंबर को टीएमसी विधायक पश्चिम बंगाल के साथ केंद्र के भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ प्रदर्शन बंद करने से पहले बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे राष्ट्रगान गा रहे थे। इस दौरान करीबन 50 मीटर की दूरी पर भाजपा विधायक नारेबाजी करने के साथ घंटी बजा रहे थे।
विज्ञापन
बंगाल पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के 11 भाजपा विधायकों के खिलाफ इस सप्ताह की शुरुआत में विधानसभा की परिसर में धरना के दौरान राष्ट्रीय गान का अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। संसदीय कार्य मंत्री सोभोनदेब चटर्जी ने बताया कि शिकायत तृणमूल कांग्रेस की तरफ से दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


भाजपा विधायकों पर लगा आरोप
ममता बनर्जी के नेतृत्व में 29 नवंबर को टीएमसी विधायक पश्चिम बंगाल के साथ केंद्र के भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ प्रदर्शन बंद करने से पहले बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे राष्ट्रगान गा रहे थे। टीएमसी ने आरोप लगाया कि इस दौरान करीबन 50 मीटर की दूरी पर भाजपा विधायक नारेबाजी करने के साथ घंटी बजा रहे थे।

हालांकि, इन आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा ने कहा, 'अगर टीएमसी विधायकों द्वारा राष्ट्रगान गाया जा रहा था, तो वह बहुत ही धीमी आवाज में गा रहे थे। यह आवाज उनके प्रदर्शन वाले स्थान पर बिलकुल भी सुनाई नहीं दे रहा था।' 
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा, 'भाजपा ने राष्ट्रगान के खिलाफ बहुत ही कम सम्मान दिखाया है, इसके लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।' विधानसभा के स्पीकर बिमान बंधोपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रगान के प्रति इस दुर्व्यवहार के लिए उचित कदम उठाया जाएगा। विधानसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि भाजपा के 11 विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस घटना का वीडियो फुटेज भी पुलिस को सौंप दिया गया है। 

भाजपा ने पेश की सफाई
इस मामले में वरिष्ठ भाजपा विधायक ने कहा कि उन्हें यह मालूम नहीं था कि वहां राष्ट्रगान गाया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'टीएमसी के तानाशाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। हम अंबेडकर की मूर्ति से थोड़ी दूर खड़े थे। अगर वहां राष्ट्रगान गाया जा रहा था तो बहुत ही धीमी आवाज में लोग गा रहे थे। ऐसा क्यों? क्या वे राष्ट्र गान के बोल भूल गए थे? हमें देश प्रेम टीएमसी से सीखने की जरूरत नहीं है।' 

दार्जिलिंग से भाजपा विधायक नीरज जिंबा ने कहा कि उन्होंने कोई भी राष्ट्रगान नहीं सुना। टीएमसी के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहने की बात कहते हुए उन्होंने बतया कि यह आरोप जानबूझ कर भाजपा विधायकों के ऊपर लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें