फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा विधायक कांजीलाल, अभिषेक बनर्जी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Sun, 05 Feb 2023 10:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

सुमन कांजीवाल अलीपुरद्वार के फालाकाटा भाजपा के जिला सचिव थे। कांजीलाल उस समय भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल  इस साल राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले कांजीलाल ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए। 
विज्ञापन
सुमन कांजीलाल ने थामा टीएमसी का दामन - फोटो : ट्विटर/ एआईटीसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक सुमन कांजीलाल रविवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। टीएमसी ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। वे अलीपुरद्वार के विधायक हैं। काफी लंबे समय से भाजपा विधायक के के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। आज टीएमसी ने बयान जारी कर सुमन के टीएमसी में शामिल होने की घोषणा की।

विज्ञापन


सुमन कांजीवाल अलीपुरद्वार के फालाकाटा भाजपा के जिला सचिव थे। कांजीलाल उस समय भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल  इस साल राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले कांजीलाल ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि कांजीलाल के भाजपा छोड़कर जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं, दूसरी ओर, टीएमसी नेता सुप्रियो चांद ने दावा किया कि टीएमसी में और आठ लोग शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा का बजट सत्र 8 से शुरू हो रहा है। इससे पहले सुमन का तृणमूल में शामिल होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें