फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: मेरा TMC में शामिल होने का कोई इरादा नहीं, भाजपा विधायक हिरन चटर्जी ने अटकलों को किया खारिज

Sat, 28 Jan 2023 10:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

खड़गपुर सदर सीट से भाजपा विधायक चटर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब कोई ईमानदार व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस का झंडा नहीं उठाएगा। वह पार्टी चोरों, भ्रष्ट लोगों का संगठन बनकर रह गई है।
विज्ञापन
हिरन चटर्जी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक हिरन चटर्जी ने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने शनिवार को टीएमसी को 'चोरों की पार्टी' बताते हुए  कहा कि वह उसमें नहीं जाना चाहते। अभिनेता से नेता बने भाजपा नेता ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ उनकी जो तस्वीर सोशल मीडिया में प्रसारित की जा रही है, उसके साथ छेड़छाड़ की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह 2021 की शुरुआत में भाजपा में शामिल होने से पहले बनर्जी से आखिरी बार मिले थे। खड़गपुर सदर सीट से भाजपा विधायक चटर्जी ने इस दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि 'अब कोई ईमानदार व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस का झंडा नहीं उठाएगा। वह पार्टी चोरों, भ्रष्ट लोगों का संगठन बनकर रह गई है। मेरा तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है।’ उन्होंने यह भी दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के कई ईमानदार नेता भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

अभिषेक बनर्जी ने किया ये दावा
भाजपा विधायक चटर्जी के दावों पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि उनकी तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है, तो वह मामला दर्ज करा सकते हैं।

अभिषेक बनर्जी ने अपने डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अगर मेरी तस्वीर से छेड़छाड़ की गई होती, जैसा कि हिरन ने दावा किया है, तो मैं संभावित अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराता। हिरन को ऐसा करने से कौन रोक रहा है। उन्हें मामला दर्ज कराने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें