फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: BJP अध्यक्ष सुकांत को पुलिस ने हिंसाग्रस्त क्षेत्र में जाने से रोका, पूछा- ममता के मंत्री कैसे गए?

सार

बताया जा रहा है कि सुकांत मजूमदार हावड़ा हिंसा में घायल हुए अंकित राणा और गौरव दास से मिलने जाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि लोगों को डराया धमकाया जा रहा है। लोग लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
हावड़ा पहुंचे सुकांत मजूमदार ने मीडिया को संबोधित किया। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुकांत मजूमदार रविवार को हावड़ा के हिंसाग्रस्त क्षेत्र शिवपुर जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उनको रास्ते में रोक लिया। इस दौरान सुकांत की पुलिस के साथ तीखी नोक-झोंक भी हुई। पुलिस ने सुकांत को बताया कि क्योंकि धारा 144 लागू है, इसलिए उनको जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इस पर उन्होंने पुलिस से पूछा तो फिर मंत्री अरुप राय को जाने की अनुमति क्यों दी गई। हावड़ा में उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुकांत मजूमदार रविवार को हिंसाग्रस्त क्षेत्र में पीड़ितों से मुलाकात करने के लिए हावड़ा के लिए रवाना हुए। लेकिन उनको पुलिस ने द्वितीय हुगली ब्रिज के पास रोक लिया। पुलिस ने उनको बताया कि क्योंकि धारा 144 लागू है, इसलिए वे वहां नहीं जा सकते। इस पर काफी देर तक उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। उन्होंने पुलिस से पूछा, मंत्री अरुप विश्वास को जाने की इजाजत कैसे दी गई। क्या अरूप राय के पास अतिरिक्त संवैधानिक अधिकार हैं? मेरे जाने से खतरा है तो मंत्री के जाने से कैसे नहीं हुआ। 



बताया जा रहा है कि वे घायल अंकित राणा और गौरव दास से मिलने जाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि लोगों को डराया धमकाया जा रहा है। लोग लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर सुकांत के सवाल पर तृणमूल के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, कौन कहां जा रहा है, यह उनका काम नहीं है। अरूप राज्य के मंत्री हैं, वह प्रसासन में से एक के रूप में जा सकते हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रामवनमी और उसके अलगे दिन हावड़ा के शिवपुर क्षेत्र में हिंसा हुई थी। हिंसा के बाद वहां पर धारा 144 लागू है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें