फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: बर्धमान में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

सार

जानकारी के मुताबिक गोलीबारी की यह बर्धमान जिले के शक्तिगढ़ इलाके में हुई। हमलावर गोली मारकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में एक भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हमलावर गोली मारने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। भाजपा नेता की पहचान राजू झा के रूप में हुई है। दो अन्य लोग भी हमले में घायल होने की खबर है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोलीबारी की यह बर्धमान जिले के शक्तिगढ़ इलाके में हुई। हमलावर गोली मारकर वहां से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, राजू दुर्गापुर के एक व्यावसायी हैं। बर्धमान से वे कोलकाता जा रहे थे। इसी दौरान एक हलवाई कि दुकान के बाहर हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। गोली लगने के बाद राजू को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार में राजू झा सहित तीन लोग मौजूद थे। 

पुलिस का कहना है कि हमलावरों के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, राजू 2021 चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें