फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: उपचुनाव में ममता के खिलाफ लड़ने वाली भाजपा नेता की शिकायत- मिल रहीं धमकियां, पुलिस करे कार्रवाई

Tue, 08 Feb 2022 09:05 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

प्रियंका ने चिट्ठी में लिखा, "मुझे झूठे केसों में फंसाने के लिए सिलिगुड़ी दौरे के वक्त मेरे या मेरी कार के पास अवैध पदार्थों को प्लांट करने के आरोप सामने आ सकते हैं और इसकी बदौलत मेरे ऊपर अवैध कार्रवाई का सहारा भी लिया जा सकता है।"
विज्ञापन
भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में भाजपा महासचिव प्रियंका टिबरेवाल ने कोलकाता, सिलिगुड़ी के पुलिस कमिश्नर और कोलकाता पूर्वी उपनगरीय संभाग के डिप्टी पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिख कर धमकी मिलने की शिकायत की है। टिबरेवाल ने कहा कि उन्हें हाल ही में कुछ धमकी भरे फोन आए हैं, जिनमें उन्हें झूठे केसों में फंसाने की बात कही गई है। गौरतलब है कि प्रियंका टिबरेवाल ने ही भाजपा की तरफ से बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को चुनौती दी थी। हालांकि, इसमें उन्हें हार मिली थी।
विज्ञापन


टिबरेवाल ने अपनी चिट्ठी में पुलिस विभाग से अपील की कि वे इस मामले में तुरंत कार्रवाई करें। प्रियंका ने चिट्ठी में लिखा, "मुझे झूठे केसों में फंसाने के लिए सिलिगुड़ी दौरे के वक्त मेरे या मेरी कार के पास अवैध पदार्थों को प्लांट करने के आरोप सामने आ सकते हैं और इसकी बदौलत मेरे ऊपर अवैध कार्रवाई का सहारा भी लिया जा सकता है।"

उनकी शिकायत के मुताबिक, पांच फरवरी को शाम 7.54 बजे उन्हें व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला था, जिसमें उन्हें वॉइस रिकॉर्डिंग के जरिए चेतावनी दी गई थी। टिबरेवाल ने बताया कि मैसेज में दो लोगों ने उनके खिलाफ रची जा रही साजिश के बारे में बताया और कहा कि वे उनकी महिंद्रा स्कॉर्पियो में अवैध पदार्थ प्लांट करने की साजिश बना रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि साजिशकर्ता मेरी कार में अवैध पदार्थ रखवाने के लिए एक लाख रुपये तक देने के लिए तैयार हैं। वे ऐसा करने वालों को खोज रहे हैं। 
विज्ञापन


टिबरेवाल ने शिकायत में कहा कि बंगाल पुलिस लगातार इस मामले में जांच की बात कह रही है, लेकिन अगर वे 15 दिन में कार्रवाई नहीं करेंगे तो मुझे कोर्ट जाना होगा। मुझे लगता है कि मेरे साथ ये पश्चिम बंगाल की सरकार कर रही है, ताकि मेरी छवि को खराब किया जा सके। लेकिन वो मुझे रोकने में कामयाब नहीं होंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें