फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: 'उनका राजनीतिक करियर खात्मे पर..', बिहार में नीतीश से गठबंधन की अटकलों के बीच बोले भाजपा नेता

Sun, 28 Jan 2024 10:29 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

दिलीप घोष ने इंडिया गठबंधन के साथ आने को लेकर दिए गए बयान पर शशि थरूर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कहीं, किसी के साथ समझौता नहीं हो रहा।
विज्ञापन
दिलीप घोष ने नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर की टिप्पणी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में आज बड़ा सियासी उलटफेर होने की संभावना है। राजद के साथ 18 महीने तक सरकार चलाने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब भाजपा का दामन थामने के लिए तैयार दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो नीतीश आज शाम तक एक बार फिर भाजपा के समर्थन से नए कैबिनेट का गठन कर सकते हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बावजूद बंगाल भाजपा के नेता ने चौंकाने वाला बयान दिया। पश्चिमी मेदिनीपुर में भाजपा सांसद दिलीप घोष ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधने के साथ नीतीश कुमार के राजनीतिक करियर पर भी बड़ी टिप्पणी कर दी। 
विज्ञापन


क्या बोले दिलीप घोष?
बिहार में हो रहे घटनाक्रम और नीतीश कुमार के भाजपा में आने के पर सवाल पर दिलीप घोष ने कहा, "मुझे लगता है कि उनका राजनीतिक अंत आ रहा है। भाजपा में आएंगे कि नहीं या भाजपा उन्हें लेगी कि नहीं, वो तय करने वाले दूसरे लोग हैं। हम देख रहे हैं क्या होगा।"

कांग्रेस पर भी साधा निशाना
वहीं, दिलीप घोष ने इंडिया गठबंधन के साथ आने को लेकर दिए गए बयान पर शशि थरूर पर भी निशाना साधा। दरअसल, थरूर ने कहा था कि किसी के भी पास 'सभी के लिए एक ही साइज में फिट' वाला समाधान नहीं है। हर राज्य में अलग-अलग कहानी होगी। मुझे लगता है कि केंद्र सरकार को बदलने के लिए जिन चीजों की जरूरत है हम उस पर फोकस करेंगे और यही हमारा आखिरी लक्ष्य है।' 
विज्ञापन


इसी पर बंगाल भाजपा के नेता ने कहा, "समझौता कहीं पर नहीं हो रहा। केरल में कांग्रेस और सीपीएम आमने-सामने हैं। किसके साथ समझौता हो रहा है। दूसरी बात अखिलेश नहीं जा रहे कांग्रेस के साथ। केजरीवाल नहीं जा रहे कांग्रेस के साथ। ममता नहीं जा रहीं कांग्रेस के साथ। तो किसके साथ समझौता होगा। नीतीश बाबू भी नहीं मानेंगे। असल में कांग्रेस को कोई नहीं चाह रहा।"

घोष ने आगे कहा, "कांग्रेस की जो हालत है, जो उसके साथ जाएगा, वो हारेगा। आज कांग्रेस की मजबूरी है, सबको फोन कर के खरगे साहब जा रहे हैं। चाय पी रहे हैं, बात कर रहें, बुला रहे हैं कि चलो भाई हमारे साथ आ जाओ। लेकिन न कोई उनके साथ आना चाह रहा। यह दुर्दशा कांग्रेस की और होगी।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें