फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barasat Fire: पश्चिम बंगाल के बारासात में लगी आग पर पाया गया काबू; बीती शाम करीब साढ़े सात बजे लगी थी भीषण आग

Sun, 22 Jun 2025 01:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बारासात पुलिस जिले की अधीक्षक प्रतीक्षा झारखरिया ने बताया कि कोलकाता से लगभग 25 किलोमीटर दूर बारासात के कदमबागची में स्थित परिसर अभी भी इतना गर्म है कि किसी के लिए भी अंदर जाना मुश्किल है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की फैक्टरी में लगी आग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में एक गोदाम-सह-फैक्टरी परिसर में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग के कर्मचारियों को भारी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में कामयाबी मिली। शनिवार शाम को लगी आग ने परिसर के लगभग तीन लाख वर्ग फीट क्षेत्र को प्रभावित किया। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि कुछ पेंट फैक्टरियों के अलावा परिसर में टीवी, एयर कंडीशनर आदि के गोदाम भी थे। 

विज्ञापन


बारासात पुलिस जिले की अधीक्षक प्रतीक्षा झारखरिया ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि कोलकाता से लगभग 25 किलोमीटर दूर बारासात के कदमबागची में स्थित परिसर अभी भी इतना गर्म है कि किसी के लिए भी अंदर जाना मुश्किल है।

Trending Videos
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की फैक्टरी में लगी आग - फोटो : PTI
दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि गोदाम-सह-फैक्टरी परिसर को ठंडा करने के लिए दस दमकल गाड़ियों को लगाया गया था। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए कम से कम 20 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें