फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : बांग्लादेश के मंत्री आलम ने कहा- चीन का निवेश भारत के साथ हमारे पुराने रिश्तों के लिए चिंता की बात नहीं

Wed, 15 Dec 2021 06:52 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता

सार

एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री मोहम्मद शहरीयार आलम ने कहा कि वे बांग्लादेश में भारत-विरोधी गतिविधियों के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने की संभावनाओं को भी नहीं नकार सकते हैं, हालांकि, किसी नतीजे पर पहुंचने से बचना चाहते हैं, ताकि भारत-पाकिस्तान के द्विपक्षीय मसलों के लिए बांग्लादेश प्रॉक्सी ग्राउंड न बने। 
 
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश रिश्ते - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री मोहम्मद शहरीयार आलम ने कहा कि चीन का निवेश भारत के साथ बांग्लादेश के पुराने रिश्तों के लिए चिंता की बात नहीं हैं। आलम ने कहा कि “मुक्ति” विरोधी ताकतों ने शेख मुजीबुर रहमान की हत्या की, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की हत्या के प्रयास किए और भारत के खिलाफ जहर भी उगलते रहे हैं, लेकिन अब ये कमजोर हो गए हैं और जनता के बीच विश्वसनीयता और स्वीकृति खो दी है।

विज्ञापन


एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में आलम ने कहा कि वे बांग्लादेश में भारत-विरोधी गतिविधियों के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने की संभावनाओं को भी नहीं नकार सकते हैं, हालांकि, किसी नतीजे पर पहुंचने से बचना चाहते हैं, ताकि भारत-पाकिस्तान के द्विपक्षीय मसलों के लिए बांग्लादेश प्रॉक्सी ग्राउंड न बने। 

भारत-बांग्लादेश-म्यांमार के बीच त्रिपक्षीय पहल जरूरी
आलम ने कहा, क्षेत्रीय शांति और आतंकवाद से लड़ना बांग्लादेश की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संघर्ष में भारत, बांग्लादेशी और म्यांमार के बीच त्रिपक्षीय पहल की बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि भारत से रियायती दरों पर 50 करोड़ डॉलर के ऋण को लेकर बांग्लादेश की बातचीत जारी है। इससे सुरक्षा बलों व संचार ढांचे को काफी बल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें