फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच पश्चिम बंगाल में 9 सितंबर से विधानसभा सत्र

Thu, 27 Aug 2020 04:16 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा का सत्र 9 सितंबर से शुरू होगा। स्पीकर बिमान बनर्जी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। बनर्जी ने कहा कि सत्र से पहले विधानसभा के कामकाज पर चर्चा के लिए 7 सितंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में सत्र कब तक चलेगा इस पर भी सभी दलों से चर्चा होगी।
विज्ञापन


बंगाल में कोविड-19 से 55 और की मौत, 2,974 नए मरीज मिले

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से बुधवार को 55 और लोगों की मौत के साथ ही महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,964 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। 
विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,974 और मामले मिलने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1,47,775 हो गई।

पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,314 मरीज ठीक हुए। राज्य में अभी 26,954 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर फिलहाल 79.75 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में पिछले 24 घंटों में 40,031 नमूनों की जांच की गई है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें