फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: राज्यपाल बोले- 'धमकी संस्कृति' खत्म होगी; अपराधियों-अवैध विदेशियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी सरकार

Thu, 18 Jun 2026 11:54 AM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा में राज्यपाल ने गुरुवार को नई भाजपा सरकार की प्राथमिकताएं को बताया। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कस रही है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
आरएन रवि, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने गुरुवार को विधानसभा में संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने कई बातें कहीं। उन्होंंने कहा कि राज्य में नवगठित भाजपा सरकार ने पिछली सरकार द्वारा कथित तौर पर संरक्षण प्राप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि अवैध विदेशियों की पहचान करने और उन्हें निर्वासित करने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


धमकी की संस्कृति, भ्रष्टाचार गिरोहों को करेंगे खत्म
मई में भाजपा के सत्ता में आने के बाद नवगठित विधानसभा के पहले सत्र में राज्यपाल के पारंपरिक भाषण को देते हुए रवि ने शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया। उन्होंने धमकी की संस्कृति, भ्रष्टाचार गिरोहों और जबरन वसूली नेटवर्क को समाप्त करने का वादा किया। उन्होंने कहा, 'नई सरकार ने पहले ही उन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है जिन्हें पिछली सरकार की ओर से संरक्षण दिया गया था।'

सामने आने वाली चुनौतियों से अवगत
राज्यपाल रवि ने कहा, 'अवैध विदेशियों की पहचान करने और उन्हें निर्वासित करने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। आगे उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार राज्य के लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों से पूरी तरह अवगत हैं।

इसके साथ ही बंगाल सरकार जबरन वसूली और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। रेत और कोयले के अवैध खनन को रोका जाएगा। राज्यपाल आरएन रवि ने कहा कि सरकार पश्चिम बंगाल को उद्योग-अनुकूल राज्य बनाने पर खास ध्यान दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें