फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएमसी को झटका: उज्जवल कुमार का नामांकन रद्द, जॉयपुर सीट से मिला था टिकट

Thu, 11 Mar 2021 02:26 PM IST
अंशुल तलमले एएनआई, पुरुलिया

सार

झारखंड से सटी इस सीट पर अब बीजेपी और संयुक्त मोर्चे के बीच सीधी टक्कर होगी। पुरुलिया जिले में पड़ने वाले जॉयपुर विधानसभा में मतदान पहले चरण में ही होना है। संयुक्त मोर्चा ने यह सीट फॉरवार्ड ब्लॉक को दिया है, जिनके उम्मीदवार धीरेन महतो हैं।
विज्ञापन
TMC - फोटो : wikipedia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने गुरुवार को जॉयपुर विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार उज्ज्वल कुमार का नामांकन ही रद्द कर दिया। यहां से भाजपा ने नरहरि महतो को टिकट दिया है, जो एक पूर्व फॉरवर्ड ब्लॉक सांसद हैं और हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं। उज्जवल कुमार का नामांकन क्यों खारिज किया गया है, अभी इस पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पश्चिम बंगाल में इस बार टीएमसी और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। कांग्रेस-वाम गठबंधन से किसी चमत्कार की उम्मीद कम ही है। 2019 के लोकसभा चुनावों में राज्य की कुल 42 लोकसभा सीटों में से टीएमसी को 22 तो भाजपा को 18 सीट मिली थी। कांग्रेस और वाम दलों के खाते में क्रमश: दो और एक ही सीट आई थी।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में आठ चरण में मतदान
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत राज्य के पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को, दूसरे चरण के तहत चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर एक अप्रैल, तीसरे चरण के तहत 31 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल, चौथे चरण के तहत पांच जिलों की 44 सीटों पर 10 अप्रैल, पांचवें चरण के तहत छह जिलों की 45 सीटों पर 17 अप्रैल, छठे चरण के तहत चार जिलों की 43 सीटों पर 22 अप्रैल, सातवें चरण के तहत पांच जिलों की 36 सीटों पर 26 अप्रैल और आठवें चरण के तहत चार जिलों की 35 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।

ममता दीदी की बीजेपी से सीधी टक्कर
पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 30 मई को पूरा हो रहा है। राजनीतिक हिंसा के बीच सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। पिछले 10 सालों से सत्ता में काबिज ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फेंकेन के लिए बीजेपी ने एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। पिछले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 211 सीटों पर विजय हासिल हुई थी जबकि भाजपा को महज तीन सीटों से संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस को इस चुनाव में 44 सीटें और माकपा को 26 सीटें मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें