फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Assembly Elections: आरजी कर पीड़िता की मां लड़ेंगी चुनाव, भाजपा पनिहाटी से दे सकती है टिकट

Fri, 20 Mar 2026 02:49 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में अब एक महीने से कम समय बचा है। इसी बीच खबर आ रही है कि आरजी कर मामले के पीड़ित परिवार ने चुनाव में भागीदारी की तैयारी शुरू कर दी है। संभावना और चर्चा इस बात की खूब हो रही है कि पीड़िता की मां भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ सकतीं हैं। आइए जानते हैं कि इन बातों पर पीड़िता की माता और पिता ने क्या कहा?

विज्ञापन
आरजी कर मामला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में अब एक महीने से भी कम समय बचा है और सियासी हलचल पूरे राज्य में सातवें आसमान पर पहुंच गई है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), भाजपा या फिर कांग्रेस सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी रण में अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुषकर्म और हत्या मामले के पीड़ित परिवार ने आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी भागीदारी की तैयारी शुरू कर दी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से बताया गया कि पीड़िता की मां ने आगामी चुनाव में उम्मीदावारी की बात कही। उन्होंने कहा कि मैंने खुद दिल्ली में फोन करके बताया कि मैं यह चुनाव लड़ना चाहती हूं और उम्मीदवार बनना चाहती हूं। पीड़िता की मां ने कहा कि हमारी मदद करने या आगे बढ़ाने के लिए सिर्फ भाजपा ने कदम उठाया।

विज्ञापन

 



ये भी पढ़ें:- Gujarat: अहमदाबाद में नकली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़, करोड़ों की फर्जी करेंसी बरामद; सात आरोपी गिरफ्तार

 

पीड़िता के पिता बोले- हमने भाजपा में बात की है
दूसरी ओर पीड़िता के पिता ने भी इस मामले में अपना रुख साफ किया। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमें अभी तक कोई आधिकारिक खबर नहीं मिली। बाकी पार्टियों को जानकारी मिल गई और उन्होंने हमारी आलोचना शुरू कर दी। पीड़िता के पिता ने कहा कि हमने भाजपा से बातचीत की है, वे मेरी पत्नी पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- एअर इंडिया विमान में आग का अलर्ट: सऊदी अरब के मदीना में करानी पड़ी लैंडिंग, न्यूयॉर्क से मुंबई आ रही थी फ्लाइट
विज्ञापन


चुनाव में जीतने की भी बात कही
पीड़िता के पिता ने कहा कि लड़ाई मुश्किल नहीं होगी और हम जीतेंगे। पहले हमने सोचा था कि राजनीति में नहीं आएंगे, लेकिन अब हमारा मकसद लेफ्ट और टीएमसी को हटाकर भाजपा को जीत दिलाना है। देखा जाए तो पीड़ित परिवार का यह कदम पश्चिम बंगाल की राजनीतिक तस्वीर को अलग मोड़ देता नजर आ रहा है। कारण है कि उनका कहना है कि उनका उद्देश्य क्षेत्र में बदलाव लाना और न्याय की आवाज जनता तक पहुंचाना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें