फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल चुनाव: पीएम मोदी ने कर्तव्य की याद दिलाई, कहा- लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए रिकॉर्ड मतदान करें

Wed, 29 Apr 2026 08:00 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में मतदान के साथ सियासी लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंच गई है। महीनों से जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब जनता अपना फैसला सुना रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं, खासकर महिलाओं और युवाओं से रिकॉर्ड संख्या में वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की है।

विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की सियासत में महीनों से जारी घमासान आज एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है। चुनावी रणभेरी, तीखे हमले और रणनीतियों के शोर के बीच अब फैसला जनता के हाथ में है। बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान के साथ लोकतंत्र का असली मुकाबला शुरू हो चुका है, जहां हर वोट सत्ता की तस्वीर बदलने की ताकत रखता है। ऐसे में दूसरे चरण के लिए जारी मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोर्चा संभालते हुए मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान की अपील की है। अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने खासकर महिलाओं और युवाओं से निर्णायक भागीदारी की बात कही है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि आज दूसरे चरण का मतदान लोकतंत्र के लिए बेहद अहम है। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे रिकॉर्ड संख्या में वोट डालकर लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- West Bengal Election Voting Live: दूसरे चरण का मतदान जारी, तृणमूल सांसद बोलीं- लोग प्रतिशोध के लिए वोट दे रहे

महिलाओं और युवाओं से की खास अपील
अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने खासतौर पर पश्चिम बंगाल की महिलाओं और युवाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं और युवाओं की भागीदारी लोकतंत्र को ज्यादा जीवंत और प्रभावशाली बनाती है, इसलिए उनका मतदान करना बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि एक जागरूक नागरिक के तौर पर यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अधिक से अधिक मतदान करें।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने जोर दिया कि इससे न सिर्फ लोकतंत्र मजबूत होगा, बल्कि देश के विकास और पुनर्निर्माण में भी लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अधिक मतदान से एक मजबूत और समृद्ध भारत की नींव और मजबूत होगी। पीएम मोदी का मानना है कि नागरिकों की भागीदारी ही लोकतंत्र की असली ताकत है और इसी से देश आगे बढ़ता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- दूसरे चरण की चर्चित सीटें: CM ममता बनर्जी, नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी समेत इन चेहरों की होगी अग्निपरीक्षा

बंगाल में दूसरे चरण का मतदान

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में बुधवार यानी आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। बंगाल की जनता मतदान कर 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। राज्य में एक तरफ ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, तो दूसरी ओर भाजपा ने पहली बार कमल खिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें