फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी ने बंगालवासियों के नाम लिखा पत्र: कहा- भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए; सभी विकसित बंगाल के लिए संकल्पित

Mon, 27 Apr 2026 05:12 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद लोगों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं साझा कीं, जिसमें उन्होंने अभियान के दौरान मिली ऊर्जा का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा का रोडमैप प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों के नाम एक पत्र और एक ऑडियो संदेश जारी किया है। बता दें कि, राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा और इसके नतीजे 4 मई को जारी होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - बंगाल में प्रचार का अंतिम दिन: पीएम मोदी ने बैरकपुर में किया रोड शो; अमित शाह ने गंगासागर में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में क्या लिखा?
पश्चिम बंगाल के पूरे चुनाव अभियान के दौरान मुझे अपने परिवारजनों का जो अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने एक नई ऊर्जा से भर दिया है। यहां की युवाशक्ति हो या नारीशक्ति, हमारे किसान भाई-बहन हों, श्रमिक या फिर कारोबारी, सभी 'विकसित बंगाल' के लिए संकल्पित हैं। मैंने इस पत्र में उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन

 
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यवासियों के नाम एक ऑडियो संदेश भी जारी किया है, जो हिंदी और बंगाली भाषा में अलग-अलग जारी किया गया है।
विज्ञापन

 

मतदान की अपील और विकसित बंगाल की गारंटी
पीएम मोदी ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान ने इतिहास रचा है। उन्होंने बंगाल के लोगों से 29 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आह्वान किया। यह लोकतंत्र के मंदिर में विजय की ध्वज फहराने का बेहतरीन अवसर है। उन्होंने सभी के मिलकर बंगाल को विकसित बनाने की बात कही, जिसे उन्होंने 'मोदी की गारंटी' बताया।

यह भी पढ़ें - बंगाल में गरजे CM योगी: 'दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं, हिंदू त्योहारों पर पाबंदी', ममता पर तुष्टीकरण का आरोप

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को मतदान डाले गए हैं, जिसमें रिकॉर्ड 92.15 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। जबकि विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें