फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता : टीएमसी में शामिल हुए यशवंत सिन्हा, वाजपेयी सरकार में रह चुके मंत्री

Sat, 13 Mar 2021 03:11 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • टीएमसी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा
  • वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री और विदेश मंत्री रह चुके हैं
विज्ञापन
टीएमसी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी में शामिल हो गए हैं। यशवंत सिन्हा ने पार्टी के दफ्तर जाकर सदस्यता ली और पार्टी का झंडा लहराया। बता दें कि वाजपेयी सरकार में यशवंत सिन्हा वित्त मंत्री और विदेश मंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन


टीएमसी में शामिल होने के बाद यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय भाजपा सर्वसम्मति में विश्वास रखती थी लेकिन आज की भाजपा कुचलने और जीतने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि आज अकाली दल और बीजद ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है। यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी और अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। 

यशवंत सिन्हा ने ममता बनर्जी को योद्धा बताते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में हम दोनों ने काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी शुरू से ही योद्धा रही हैं। यशवंत सिन्हा ने कहा कि जब आतंकवादी इंडियन एयरलाइंस के हवाई जहाज को अगवा कर कंधार ले गए थे तो उस समय ममता बनर्जी ने यात्रियों को छुड़वाने के लिए बंधक बनन कर विमान में जाने का प्रस्ताव रखा था। इसके अलावा ममता बनर्जी उस समय कहा था कि देश के लिए जो कुर्बानी देनी होगी, वो देंगी।  
विज्ञापन

 

उन्होंने आग कहा कि शिवसेना ने भाजपा का साथ छोड़ा दिया है। आप बताइए आज भाजपा के साथ कौन खड़ा है? टीएमसी में शामिल होने के बाद यशवंत सिन्हा ने कहा कि आज देश एक अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र की ताकत लोकतंत्र की संस्थाओं की ताकत में निहित है। यशवंत सिन्हा ने आगे कहा कि न्यायपालिका समेत ये संस्थाएं कमजोर हो गई हैं। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें