फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: मतदान के बीच लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़, कोरोना वार्ड को बना डाला पोलिंग बूथ

Thu, 22 Apr 2021 10:38 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के रायगंज में एक कोरोना वार्ड को पोलिंग बूथ में बदलने का मामला सामने आया है। इसके खिलाफ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रशासन ने वार्ड को सैनिटाइज किया। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल: कोरोना वार्ड को पोलिंग बूथ में बदला, लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते मामलो के बीच पश्चिम बंगाल में चुनाव होना और चुनाव के लिए राजनेताओं की रैली पहले ही बड़ी चिंता का विषय बन चुका है। वहीं पश्चिम बंगाल के रायगंज से एक और बड़ी लापरवाही की खबर सामने आ रही है। आज पश्चिम बंगाल में छठे चरण का मतदान हो रहा है और ऐसे में रायगंज के एक मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड को पोलिंग बूथ में बदलने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


रायगंज के एक मेडिकल कॉलेज में एक कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया था, जिसे बाद में पोलिंग बूथ में तब्दील कर दिया गया। इससे इंदिरा कॉलोनी के स्थानीय लोगों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया। 



प्रदर्शनकारी स्थानीय लोगों का कहना है कि कोविड वार्ड को पोलिंग बूथ में बदलने पर उन्हें कोरोना होने का खतरा बना रह सकता है। लोगों ने कहा कि हम यहां मतदान नहीं दे सकते क्योंकि यह जगह सुरक्षित नहीं है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हमें इस बात को लेकर जानकारी नहीं है कि इस वार्ड को सैनिटाइज किया गया है या नहीं। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी ने आगे कहा कि हम अंदर नहीं जाएंगे, हमारे ऊपर परिवार की भी जिम्मेदारी है। सरकार कोविड-19 के नियमों को लेकर भाषण दे रही है और हमसे ऐसे वार्ड में मतदान करा रही है। हमें मतदान करने के लिए नया पोलिंग बूथ चाहिए। स्थानीय निवासियों ने कई घंटों तक सड़क को ब्लॉक करके रखा। इसके बाद प्रशासन ने बूथ को सैनिटाइज किया। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में कोरोना विस्फोट हुआ है, बीते 24 घंटे में राज्य में 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं पांच हजार से ज्यादा मरीज इस वायरस से ठीक हुए हैं। इस दौरान कोरोना की वजह से 58 लोगों की जान गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें