फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: गिरिराज पर महुआ मोइत्रा का पलटवार, बोलीं- चोटी वालों से रोहिंग्या गोत्र बेहतर

Wed, 31 Mar 2021 02:56 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान 'रोहिंग्याओं का गोत्र भी शांडिल्य तो नहीं हैं' पर पटलवार किया है। मोइत्रा ने ट्वीट किया, 'केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कहते हैं कि ममता का गोत्र रोहिंग्याओं का है। हमें इसपर गर्व है। ये चोटीवाले राक्षस वंश से तो कहीं बेहतर है।'

विज्ञापन

 


कहीं रोहिंग्या और घुसपैठियों का गोत्र भी शांडिल्य तो नहीं-  गिरिराज सिंह
बता दें कि ममता के 'गोत्र' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि मुझे तो कभी गोत्र बताने की जरूरत नहीं पड़ी, मैं तो लिखता हूं। लेकिन ममता बनर्जी चुनाव हारने के डर से गोत्र बताती हैं। ममता बनर्जी अब आप मुझे बात दीजिए कि कहीं रोहिंग्या और घुसपैठियों का गोत्र भी शांडिल्य तो नहीं है। उनका हारना तय है।

जो लोग शांडिल्य या जनेऊधारी नहीं,उनका क्या- असदुद्दीन ओवैसी
उधर, एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 'गोत्र' वाले बयान पर पलटवार किया है। ओवैसी ने पूछा कि जो जनेऊधारी नहीं हैं, उनका क्या? दीदी के बयान पर टिप्पणी करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख ने लिखा, 'जो लोग शांडिल्य या जनेऊधारी नहीं हैं, किसी भगवान के भक्त नहीं हैं या फिर कोई पाठ या चालीसा नहीं करते हैं, उनका क्या? ओवैसी ने आगे कहा कि सभी पार्टी को लगता है कि उसे जीतने के लिए खुद को हिंदू दिखाना जरूरी है। ये नियमों के खिलाफ है, अपमानजनक है और सफल होने वाला नहीं है।
विज्ञापन


ममता ने क्या कहा था?
बता दें कि ममता बनर्जी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि मैंने मंदिर का दौरा किया जहां पुजारी ने मेरा गोत्र पूछा, मैंने कहा माँ, माटी, मानुष। यह मुझे मेरी त्रिपुरा के त्रिपुरेश्वरी मंदिर की याद दिलाता है, जहां पुजारी ने मुझसे मेरा गोत्र पूछा और मैंने मां, माटी, मानुष कहा था, वास्तव में मैं शांडिल्य हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें