फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएमसी नेता रहमान के बिगड़े बोल, कहा- जिसका नमक खाते हैं उससे दगा नहीं करते, भाजपा पहुंची चुनाव आयोग

Thu, 04 Mar 2021 05:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
टीएमसी नेता हमिदुल रहमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। इसी क्रम में बीते मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के नेता हमिदुल रहमान ने विवादित बयान देते हुए कहा कि जिसका नमक खाते हैं उससे दगाबाजी नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद उन सभी से मिलूंगा जिन्होंने धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि बेईमान लोगों को किसी भी हालत में नहीं बख्शेंगे और बंगाल की जनता किसी भी हालत में ममता दीदी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

विज्ञापन


भाजपा पहुंची चुनाव आयोग
रहमान के इस तरह के बिगड़े बोल सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा है।

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने जा रहा है। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, छह अप्रैल को तीसरे चरण का, 10 अप्रैल को चौथे फेज का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवे फेज का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान और दो मई को परिणाम आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें