फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: 15-20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आठवले की आरपीआई, भाजपा की मदद के लिए बनाया प्लान

Fri, 12 Mar 2021 06:05 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आठवले ने बताया कि पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए लगता है कि भाजपा की सरकार बनेगी। राज्य में 10 साल से ममता बनर्जी की सरकार है। अब लोग बदलाव चाहते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 15-20 सीटों पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की आरपीआई (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया) भी ताल ठोकेगी। यह जानकारी पार्टी के अध्यक्ष रामदास आठवले ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्लान भाजपा की मदद के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन

आठवले ने दी यह जानकारी

आठवले ने बताया कि पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए लगता है कि भाजपा की सरकार बनेगी। राज्य में 10 साल से ममता बनर्जी की सरकार है। अब लोग बदलाव चाहते हैं। ऐसे में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया 15-20 सीटों पर चुनाव लड़कर भाजपा की मदद करेगी। 

एनडीए की सहयोगी है आरपीआई

बता दें कि आरपीआई भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की सहयोगी है। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में हुए कथित हमले पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि ममता बनर्जी पर किसने हमला किया और उनका प्लान क्या था? यह जांच का विषय है। मुझे नहीं लगता कि इस मामले कोई राजनीतिक मकसद छिपा हुआ है। इससे पहले उन पर कभी हमला नहीं हुआ। ऐसे में अब किसी ने हमला कैसे कर दिया?

नंदीग्राम में घायल हुई थीं ममता

गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने 10 मार्च को नंदीग्राम से नामांकन दाखिल किया था। उस वक्त वह दो दिवसीय दौरे पर नंदीग्राम आई हुई थीं। आरोप है कि चुनावी कार्यक्रम के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें धक्का दिया, जिससे उन्हें काफी चोटें लग गईं। डॉक्टरों के मुताबिक, ममता के कंधे, गर्दन और पैरों में काफी चोट व सूजन है। 
विज्ञापन

60 उम्मीदवार उतार चुकी भाजपा

जानकारी के मुताबिक, भाजपा राज्य में पहले दो चरण के चुनाव के लिए 60 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। बता दें कि बंगाल में आठ चरण में विधानसभा चुनाव होंगे, जिनकी शुरुआत 27 मार्च से होगी। वहीं, अंतिम चरण के मतदान 29 अप्रैल को होंगे और दो मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। बंगाल में इस बार तृणमूल कांग्रेस, भाजपा और कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें