फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: वाम मोर्चा ने किया सीएए-एनआरसी लागू नहीं करने का वादा, जानें घोषणा पत्र के सारे एलान

Sun, 21 Mar 2021 12:44 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में 10 साल बाद वापसी की बाट जोह रहे वाम मोर्चा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
- - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में 10 साल बाद वापसी की बाट जोह रहे वाम मोर्चा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। सीपीआई-एम के राज्य मुख्यालय में वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस द्वारा जारी घोषणा पत्र में तमाम वादे किए गए हैं। चुनावी घोषणा पत्र में कहा गया है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो राज्य में सीएए-एनआरसी को लागू नहीं होने देंगे। इसके अलावा वाम मोर्चा ने राज्य में कानून के शासन को बहाल करने का भी वादा किया है। 

विज्ञापन


100 दिन के रोजगार को बढ़ाकर 150 दिन किया जाएगा
यही नहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई-एम) की अगुवाई वाले मोर्चे ने 16 पेज के चुनावी घोषणा पत्र में कहा है कि राज्य में बड़े पैमाने पर उद्योगों के निर्माण के लिए विशिष्ट और प्रभावी नीतियां भी बनाई जाएंगी। इसके अलावा 100 दिन के रोजगार कार्यक्रम को ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक बढ़ाया जाएगा। काम और मजदूरी को बढ़ाकर 150 दिन किया जाएगा। घोषणा पत्र में यह भी कहा गया, 'हम उद्योग, कृषि, सहकारी क्षेत्रों और छोटे तथा मध्यम उद्यमों में रोजगार पैदा करने में प्राथमिकता देंगे।' 

धार्मिक अल्पसंख्यको की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प
वाम मोर्चे ने धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों का पालन करने और मुसलमानों सहित भाषाई और धार्मिक अल्पसंख्यको की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। चुनावी घोषणा पत्र में यह भी कहा गया है, 'जब टीएमसी का बीजेपी के साथ एक गुप्त समझौता है', तो वाम मोर्चा 'धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों का सख्ती से पालन करेगा और किसी के धार्मिक व्यवहार में हस्तक्षेप नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार पर हमला

केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के धर्मनिरपेक्ष पर हमला किया है। नागरिकता का निर्धारण करने के लिए धर्म को एक यातना के रूप में इस्तेमाल किया गया है। इससे अल्पसंख्यकों के अधिकारों में धीरे-धीरे कमी आ रही है। वहीं, वामपंथी दलों ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दीदी के शासनकाल में रोजगार की स्थिति बेहद चिंतनीय है। औद्योगिक क्षेत्र में कोई निवेश नहीं हुआ है और 'सरकार की भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार' है।

पहले चरण के मतदान में चंद दिन शेष
बता दें कि बंगाल में चुनाव प्रचार जोरों पर है और पहले चरण के मतदान के लिए कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से चुनावी घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। इससे पहले दीदी की पार्टी टीएमसी ने 146 पन्नों का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था। वहीं, रविवार को भाजपा भी अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें