फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल चुनाव: बिशनुपुर में आज रोड शो करेंगे जेपी नड्डा

Tue, 16 Mar 2021 05:09 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार (16 मार्च) को एक दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल जाएंगे। इस दौरान वह बिशनुपुर में रोड शो निकालेंगे और रैली में लोगों से रूबरू होंगे। बता दें कि जेपी नड्डा यह रोड शो भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में निकालेंगे, जो कुमारी टॉकीज सिनेमा हॉल से सुबह 11 बजे शुरू होगा। 
विज्ञापन


यह है नड्डा का कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक, रोड शो और रैली के बाद नड्डा बिशनुपुर में ही एक बैठक में शामिल होंगे, जिसमें चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके बाद नड्डा कोतुलपुर में घौशाली पारा काली मंदिर के मैदान में दोपहर तीन बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

आठ चरण में होंगे चुनाव
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरण में चुनाव होंगे। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा, जबकि 29 अप्रैल को आखिरी चरण में वोट डाले जाएंगे। बता दें कि दो मई को वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


टीएमसी को मात देने की तैयारी में भाजपा
बता दें कि पश्चिम बंगाल में 10 साल से तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी की सरकार है, जिन्हें मात देने के लिए भाजपा पुरजोर कोशिश कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बंगाल में चुनावी रैलियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें