फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: सुवेंदु अधिकारी का ममता पर हमला, कहा- मोदी विरुद्ध मतलब भारत माता के खिलाफ होना

Fri, 19 Mar 2021 06:19 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर होने का अनुमान है। अधिकारी ने दावा किया है कि वह ममता बनर्जी को 50 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराएंगे।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : twitter.com/SuvenduWB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। इसी कड़ी में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने शुक्रवार (19 मार्च) को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलना मतलब लोकतंत्र और भारत माता के खिलाफ बोलना है। 

विज्ञापन

सुवेंदु अधिकारी ने कही यह बात

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैक्सीन ही लगवानी पड़ेगी। वह चुने गए प्रधानमंत्री हैं। उनके खिलाफ बोलने का मतलब लोकतंत्र के खिलाफ बोलना है। उनके खिलाफ कुछ भी कहने का मतलब भारत माता को भला-बुरा कहना है। सुवेंदु ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के पास कोरोना की वैक्सीन नहीं है। ऐसे में आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैक्सीन ही लेनी होगी। 

ममता को इस वजह से दिया जवाब

बता दें कि सुवेंदु अधिकारी का यह बयान ऐसे वक्त पर आया, जब ममता बनर्जी ने एग्रा और पताशपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना टीकाकरण समेत कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश की थी। बता दें कि ममता बनर्जी ने भाजपा में शामिल हो चुके पूर्व टीएमसी नेता सुवेंदु अधिकारी को मीर जाफर भी कहा था, जिन्होंने दिसंबर 2020 में भाजपा का दामन थाम लिया था। 

एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोंक रहे सुवेंदु-ममता

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर होने का अनुमान है। अधिकारी ने दावा किया है कि वह ममता बनर्जी को 50 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराएंगे। अगर वह ऐसा नहीं कर सके तो राजनीति छोड़ देंगे। 
विज्ञापन

दूसरे चरण में होगा नंदीग्राम में मतदान 

जानकारी के मुताबिक, नंदीग्राम में दूसरे चरण के अंतर्गत एक अप्रैल को मतदान होगा। बता दें कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। ऐसे में भाजपा के दिग्गज नेता लगातार कई महीने से पश्चिम बंगाल में रोड शो कर रहे हैं और जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। बंगाल में आठ चरण में विधानसभा चुनाव होंगे, जिनकी शुरुआत 27 मार्च से होगी। वहीं, 29 अप्रैल को आठवें चरण के मतदान के बाद दो मई को वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें