फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: मुर्शिदाबाद में रैली नहीं कर पाएंगे ओवैसी, 'दीदी' ने रद्द कर दी अनुमति

Wed, 07 Apr 2021 12:28 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • पश्चिम बंगाल में पांच चरणों की मतदान प्रक्रिया बाकी
  • असदुद्दीन ओवैसी की रैली को मिली अनुमति बाद में हुई रद्द
  • सात, आठ और नौ अप्रैल को ओवैसी को करनी थी रैलियां
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में चुनावी जंग अभी जारी है। तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदान की प्रक्रिया खत्म हो गई है लेकिन पश्चिम बंगाल में अभी भी पांच चरणों में मतदान प्रक्रिया बाकी है। बता दें कि बंगाल में तीन चरणों में चुनाव संपन्न हो गया है। वहीं बंगाल की राजनीति में एंट्री मारने जा रहे असदुद्दीन ओवैसी को एक बड़ा झटका लगा है। 

विज्ञापन


ऐसा दावा किया जा रहा है कि एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आज बंगाल के मुर्शिदाबाद में रैली करने वाले थे लेकिन उनकी रैली को ही खारिज कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, ओवैसी के हेलिकॉप्टर को लैंड नहीं करने दिया गया है और आखिरी समय में ही अनुमति रद्द कर दी गई है।

ऐसा बताया जा रहा है कि आज होने वाली सभी रैलियों को रद्द कर दिया गया है। पार्टी की कोशिश है कि अगले दो दिन होने वाले कार्यक्रम जारी रहें। बता दें कि एआईएमआईएम ने इस बार बंगाल में कई सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी। वहीं ओवैसी की पार्टी बंगाल में कुल सात सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। 
विज्ञापन


असदुद्दीन ओवैसी को पश्चिम बंगाल में सात, आठ और नौ अप्रैल को रैलियां करनी हैं। पार्टी की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, असदुद्दीन ओवैसी मुर्शिदाबाद, मालदा, आसनसोल में चुनावी सभाएं करने वाले हैं। बता दें कि ओवैसी की पार्टी को बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्यों में बड़ी सफलता मिली है। 

यही कारण है कि अब कई राज्यों में होने वाले चुनावों पर असदुद्दीन ओवैसी इतना जोर लगा रहे हैं। बंगाल के बाद उनकी पार्टी यूपी में चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें